हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Asia Cup 2025 में पाकिस्तान का 'बॉयकॉट प्लान' फेल? इन 5 कारणों के चलते टूर्नामेंट से नहीं हुए बाहर

Why Pakistan Not Backed Out: पाकिस्तान ने धमकी दी थी कि अगर IND vs PAK के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को Asia Cup 2025 से हटाया नहीं जाता, तो वो टूर्नामेंट से नाम वापस ले लेंगे. हालांकि, वो टूर्नामेंट खेल रहे हैं और उन्होंने यू-टर्न ले लिया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पीछे नहीं हटने के कई बड़ा कारण हैं.

विज्ञापन
पाकिस्तान का बॉयकॉट प्लान फेल?

Reasons Pakistan Not Boycott: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. इसके बाद भारतीय टीम ने पाक प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया. बाद में पता चला कि मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने टॉस के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा को सूर्या से हाथ नहीं मिलाने के लिए कहा था. इसी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मैच रेफरी को एशिया कप से हटाने की मांग ICC से की थी. उन्होंने टूर्नामेंट को बॉयकॉट करने और नाम वापस लेने की धमकी दे डाली थी. हालांकि, अब खबर आ रही है कि वो पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे और यूएई के खिलाफ मैच के लिए प्रैक्टिस भी कर रहे हैं.

एशिया कप से बाहर क्यों नहीं हुआ पाकिस्तान?

ICC ने PCB की पूरी बात नहीं मानी और एंडी पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर नहीं किया. उन्होंने फैसला किया है कि पाकिस्तान के मैचों में एंडी रेफरी का किरदार नहीं निभाएंगे. पाकिस्तान ने धमकी देने के बावजूद नाम वापस नहीं लेकर अपनी बेइज्जती करा ली है. इसके पीछे कुछ बड़े कारण हैं. पाकिस्तान अगर बाहर होता, तो उन्हें पैसों का तगड़ा नुकसान होता है और ICC उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- ‘शोर मचाने दो, फर्क नहीं…’, No Handshake विवाद पर BCCI सचिव ने तोड़ी चुप्पी, PAK को दिया करारा जवाब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola