Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। 2 सिंतबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर भारत-पाकिस्तान की टीमें भिड़ने को तैयार हैं। 10 सितंबर को एशिया कप 2023 के तहत सुपर फोर तीसरा मुकाबला दोनों टीमों के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम इंडिया को बड़ी सलाह दी है।
गौतम गंभीर का मानना है कि अगर 10 सितंबर को भारत के खिलाफ ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिलती तो यह भारत की सबसे बड़ी गलती होगी। गंभीर के मुताबिक जिस तरह से ईशान किशन ने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए उन्हें प्लेइंग 11 में जगह जरूर मिलनी चाहिए। गंभीर का ये बयान उस वक्त आया है, जब पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल को खिलाए जाने की चर्चा तेज है।
गंभीर बोले- ईशान को न खिलाना टीम इंडिया की सबसे बड़ी गलती
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान गौतम गंभीर ने अपने बयान में कहा ‘ टीम इंडिया अगर ईशान किशन की बजाय केएल राहुल को खिलाती है तो फिर ये उनकी काफी बड़ी गलती होगी। ईशान को ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं, लेकिन जब उन्हें मौके मिलते हैं तो फिर उनके ऊपर दबाव होता है। उन्होंने दोहरा शतक लगाया है लेकिन इसके बावजूद उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले।
वनडे को समझते हैं ईशान किशन
गंभीर ने हैरानी जताते हुए कहा कि वनडे में दोहरा शतक जमाने के बाद ईशान किशन को अगली सीरीज के लिए टीम में ही नहीं चुना गया। वह जिस नंबर पर बैटिंग करेंगे यह एक अलग मुद्दा है, लेकिन वो खिलाड़ी वनडे फॉर्मेट को बहुत अच्छी तरह से समझता है।
एशिया कप 2023 में अब तक भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने कमाल का प्रदर्शन दिया है। ग्रुप ए में शामिल पाकिस्तान ने 3 में से 2 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसमें उसे एक अंक मिला था। वहीं टीम इंडिया ने अब तक 2 मैच खेले हैं। पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ बारिश के चलते रद्द हो गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी जीत मिली थी। अब भारत-पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को बड़ा मुकाबला खेला जाना है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines