Gautam Gambhir on Ishan Kishan Asia Cup 2023: भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ईशान किशन ने मुश्किल समय में टीम इंडिया की पारी को संभाला। उन्होंने पहली बार 5वें स्थान पर उतरकर शानदार बल्लेबाजी की। ईशान ने 81 गेंदों में 9 चौके-2 छक्के ठोक 82 रन जड़े। इससे पहले उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए तीनों वनडे मुकाबलों में अर्धशतक जड़ा था। यह उनकी लगातार चौथी फिफ्टी रही।
क्या ईशान को करनी चाहिए ओपनिंग
इस तरह वह लगातार मैचों में अर्धशतक जमाने वाले भारत के 12वें बल्लेबाज बन गए। ईशान की इस शानदार पारी और पाकिस्तान के पेस अटैक के खिलाफ भारत के टॉप-ऑर्डर के ध्वस्त हो जाने के बाद बड़ा सवाल यह कि क्या ईशान को ओपनिंग करनी चाहिए थी? क्या दाएं हाथ के चार बल्लेबाजों को ऊपर भेजने से पाकिस्तान के पेस अटैक को अपना काम करने का मौका मिल गया।
इसके जवाब में पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर गौतम गंभीर ने कहा- मुझे लगता है कि ईशान को ओपनिंग ही करनी चाहिए। वह शुभमन गिल के साथ ही ओपन करते। रोहित शर्मा 3 और विराट कोहली 4 पर उतर सकते थे। मुझे लगता है कि आपको यंगस्टर की कम्फर्टेबल पोजिशन पर खिलाने का मौका देना चाहिए।
सीनियर खिलाड़ियों को मुश्किल पोजिशन पर ओपनिंग करनी चाहिए
आप ये जरूर कह सकते हैं कि रोहित शर्मा और शुभमन गिल सेटल्ड ओपनिंग बल्लेबाज हैं। विराट 3 और श्रेयस नंबर 4 पर खेलते आ रहे हैं, लेकिन जिस तरह से ईशान फॉर्म में हैं। उनका वनडे क्रिकेट में 200 है। पिछले टूर पर उन्होंने ओपन करके 3 बार 50 रन से ज्यादा का स्कोर किया है। मेरा मानना ये भी है कि सीनियर खिलाड़ियों को मुश्किल पोजिशन पर ओपनिंग करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
24 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines