Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

Ashes Series 2023: ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट का नशा है’, 600 विकेट लेने के बाद दिग्गज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 विकेट अपने नाम किए। 2 विकेट चटकाते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 600 विकेट पूरे किए। इस मौके पर उन्होंने खुशी जाहिर की और टेस्ट क्रिकेट के बारे में […]

Author
Edited By : Bhoopendra Rai Updated: Jul 20, 2023 16:29
Stuart Broad Retirement ashes 2023

Ashes Series 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2 विकेट अपने नाम किए। 2 विकेट चटकाते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड 600 विकेट पूरे किए। इस मौके पर उन्होंने खुशी जाहिर की और टेस्ट क्रिकेट के बारे में बड़ा बयान दिया।

600 विकेट पूरे करने पर क्या बोले ब्रॉड?

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट का पहला दिन खत्म होने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड ने 600 विकेट पूरे करने पर बड़ी प्रतिकिया दी है। स्काई स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट में 600 विकेट पूरे करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैदान से बाहर जाते वक्त स्टाफ में जो लोग थे उन्होंने मुझे गले लगाया और हाथ मिलाया। जेम्स एंडरसन के छोर से अपना 600वां टेस्ट विकेट लेना काफी स्पेशल फीलिंग है।

---विज्ञापन---

खेल से जुड़ी खबरें

मुझे टेस्ट क्रिकेट का नशा है

इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा कि ‘मुझे टेस्ट क्रिकेट काफी पसंद है। मुझे टेस्ट क्रिकेट का नशा है। इस फॉर्मेट में जो प्रतिस्पर्धा होती है वो काफी शानदार है। अब इस लिस्ट में महान खिलाड़ियों का हिस्सा बनकर मैं काफी खुश हूं।’

2007 में किया था टेस्ट डेब्यू

ये वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड हैं, जिनके खिलाफ टीम इंडिया के युवराज सिंह ने साल 2007 के टी20 विश्वकप में 6 बॉल पर 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ साल 2007 के अंत में की थी। तब से लेकर अब तक गेंदबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वह 166वां टेस्ट मुकाबला खेल रहे हैं। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन के साथ टेस्ट क्रिकेट में उनकी जोड़ी वर्ल्ड क्रिकेट में काफी सफल रही है।

First published on: Jul 20, 2023 03:50 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.