नई दिल्ली: आपने वो कहानी तो सुनी होगी कि एक गांव का लड़का बार-बार ‘शेर आया-शेर आया’ का शोर मचाता है, लेकिन जब लोगों को शेर नहीं दिखता तो वे उसकी बात पर भरोसा करना छोड़ देते हैं। फिर एक दिन अचानक सचमुच शेर आ जाता है। आप सोच रहे होंगे कि क्रिकेट की खबर में इस कहानी का क्या मतलब? दरअसल, ये कहानी इंग्लैंड के स्टार गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ घटित हो गई है। जी हां, ब्रॉड के साथ कुछ ऐसा हुआ कि क्रिकेटप्रेमियों को सोचने पर मजबूर होना पड़ गया।
ब्रॉड ने लाबुशेन के खिलाफ की एलबीडब्ल्यू अपील
ये नजारा 38वें ओवर में देखने को मिला। उस वक्त लाबुशेन 16 रन बनाकर खेल रहे थे। ब्रॉड ने लाबुशेन को चौथी गेंद डाली तो वे इस पर बीट हुए और बॉल उनके पैड्स से जा टकराई। इसके बाद ब्रॉड ने एलबीडब्ल्यू की अपील करने में जरा भी देर नहीं की। हालांकि दिलचस्प बात यह रही कि न तो अंपायर ने आउट दिया और न ही उनकी टीम ने डीआरएस लिया। खैर, ब्रॉड मन मसोस कर रह गए, लेकिन ये क्या?
https://twitter.com/Hanji_CricDekho/status/1674820964499202048?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1674820964499202048%7Ctwgr%5E65b1031e6ad50bc37baad5c8d51b023a106fb5e7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketaddictor.com%2Fcricket-news%2Fashes-2023-watch-stuart-broad-fumes-at-ben-stokes-after-the-latter-denies-taking-drs-for-the-marnus-labuschagne-lbw-appeal%2F
जब बॉल ट्रैकिंग दिखाई गई तो पता चला कि इंग्लैंड ने रिव्यू लिया होता तो तीनों लाइन रेड होतीं और लाबुशेन आउट करार दिए जाते। ब्रॉड के साथ ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि वे 32वें ओवर में दो लगातार अपील कर चुके थे। जिसमें से एक कैच और दूसरी एलबीडब्ल्यू की थी। हालांकि तब भी इंग्लैंड ने उनकी डीआरएस अपील को खारिज कर दिया था।
लगातार अपील कर रहे थे ब्रॉड, इसलिए कप्तान ने नहीं जताया भरोसा
32वें ओवर की आखिरी दो गेंदों में मार्नस लाबुशेन के खिलाफ ब्रॉड ने लगातार जोरदार अपील की थी, लेकिन कप्तान बेन स्टोक्स ने उस वक्त भी उन पर भरोसा नहीं जताया था। हालांकि स्टोक्स का रिव्यू खराब होता तो और बात होती, लेकिन ब्रॉड इतनी अपील कर चुके थे कि जब वे सही थे, तब भी कप्तान ने उन पर विश्वास नहीं किया। एक गेंद पर नजर आया कि बॉल लेग स्टंप मिस कर रही थी। शायद यही वजह है कि स्टोक्स ने ब्रॉड की बार-बार अपील को ‘शेर आया-शेर आया’ का शोर मान लिया और जब वे वाकई सही थे, तब भी उन्हें सही नहीं समझा। ब्रॉड स्टोक्स के इस फैसले से थोड़े निराश भी नजर आए।
42वें ओवर में फिर की अपील
हालांकि दिलचस्प बात यह है कि ब्रॉड ने 42वें ओवर में स्टीव स्मिथ के खिलाफ एक बार फिर एलबीडब्ल्यू की अपील की और एक बार फिर स्टोक्स ने रिव्यू लेने में इंटरेस्ट नहीं दिखाया। हालांकि ये बॉल लेग स्टंप मिस कर रही थी। खास बात यह भी है कि ब्रॉड के सक्सेसफुल रिव्यू की वजह से ही उन्हें पहली पारी में एलेक्स कैरी का विकेट मिला था।
https://twitter.com/SkyCricket/status/1674806765651648515
बहरहाल, तीसरे दिन का खेल बारिश से बाधित हो गया। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 130 रन बना लिए हैं और 221 रनों की लीड ले ली है। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में दिख रही है। देखना होगा कि चौथे दिन मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।
संबंधित खबरें
फ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
27 mins agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
2 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
9 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
9 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
9 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
10 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
10 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
10 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines