नई दिल्ली: इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने एक बार फिर बड़ा कारनामा कर दिखाया है। शनिवार को एशेज टेस्ट के चौथे दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हैड का कैच लपककर इतिहास रचा। रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लपकने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने एलेस्टेयर कुक का रिकॉर्ड तोड़ ये मुकाम हासिल किया।
दुनिया के छठे क्रिकेटर भी बने रूट
रूट के नाम 132 मैचों की 250 ईनिंग में 176 कैच हो गए हैं। कुक ने 161 मैचों की 300 ईनिंग में 175 कैच लपके थे। इस मामले में भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ टॉप पर हैं। द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर के 164 मैचों की 301 ईनिंग में 210 कैच लपके थे। रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दुनिया के छठे फील्डर भी बन गए हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले शीर्ष खिलाड़ी
राहुल द्रविड़ (भारत) – 210 कैच
महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 205 कैच
जैक कालिस (साउथ अफ्रीका) – 200 कैच
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 196 कैच
मार्क वॉ (ऑस्ट्रेलिया) – 181 कैच
रूट ने ट्रैविस हैड को बाएं हाथ से शानदार कैच लपककर आउट किया। पहली ईनिंग में उन्होंने 8 ओवर गेंदबाजी भी की थी। जिसमें उन्होंने 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हालांकि बल्लेबाजी में उनका बल्ला नहीं चल पाया और वे महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेशन में 323 रनों की लीड ले ली है और वह मजबूत स्थिति में है। देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया अपनी पारी को कब डिक्लेयर करती है।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
53 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines