Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

[Live]  Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding: शादी के बंधन में बंधे अर्जुन और सानिया, वरमाला की वीडियो आई सामने

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Live: अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक आज शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं. 3 मार्च से शादी के फंक्शन चल रहे हैं, जिसमें मेहमान का आना जाना लगातार बना हुआ है. शादी में खास मेहमानों के आने की सूचना है. शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ

Author
Written By: Nikhil Updated: Mar 5, 2026 15:40 IST

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok Wedding Live Updates: क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले दोनों परिवारों के साथ मेहंदी की रस्म कल शाम आयोजित की गई थी. इस कार्यक्रम में निजी लोग ही शामिल हो पाए थे. आज मुंबई में कई और बड़े गेस्ट शामिल होने की उम्मीद है. कुछ दिनों पहले तेंदुलकर परिवार की तरफ से द्रौपदी मुर्मू, नरेंद्र मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी जैसे नेताओं को भी शादी का कार्ड दिया गया था. इस शादी के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो चुका है. 

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: कौन हैं सानिया चंडोक?

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक बचपन के दोस्त हैं. सानिया मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं. वो कोई पब्लिक फिगर भी नहीं हैं और सोशल मीडिया पर भी कम ही एक्टिव रहती हैं. इसी के साथ वो पेट लवर भी हैं. भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड (कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय) के अनुसार, सानिया चंडोक मुंबई स्थित मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी में एक नामित भागीदार और निदेशक हैं।

---विज्ञापन---

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: कब और कहां होगी अर्जुन-सानिया की शादी?

पिछले साल अगस्त के महीने में दोनों की सगाई हुई थी और 5 मार्च 2026 को शादी होगी. शादी के लिए मुंबई में जामनगर को चुना गया है. 3 मार्च से शादी की रस्में लगातार जारी हैं. प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में हुआ था और शादी भी वहीं होगी.

Arjun Tendulkar Saaniya Chandhok: गेस्ट लिस्ट

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में गिने चुने लोगों को ही न्योता दिया गया है. कुछ दिनों पहले ही तेंदुलकर परिवार की तरफ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, द्रौपदी मुर्मू, अमित शाह और राहुल गांधी जैसे नेताओं को कार्ड दिया था. इसके अलावा शादी के फंक्शन में रवि शास्त्री, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, ज़हीर खान, इरफ़ान पठान, यूसुफ पठान और अजीत अगरकर भी शामिल हुए हैं.

---विज्ञापन---
15:40 (IST) 5 Mar 2026
शादी का वीडियो आया सामने

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का वीडियो भी सामने आ चुका है.

15:15 (IST) 5 Mar 2026
टीम इंडिया के हेड कोच भी पहुंचे

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी अपनी पत्नि के साथ अर्जुन और सानिया की शादी में पहुंचे हैं.

15:12 (IST) 5 Mar 2026
शाहरुख खान भी गौरी के साथ शादी में पहुंचे

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और उनकी पत्नि गौरी भी पहुंची.

#shahrukhkhan Gauri Khan and #suhanakhan at the Arjun Tendulkar and Saaniya Chandhok wedding pic.twitter.com/pybknTD3U8— BollyHungama (@Bollyhungama) March 5, 2026
15:10 (IST) 5 Mar 2026
आमिर खान भी शादी में दिखे

सचिन तेंदुलकर के दोस्त माने जाने वाले बॉलीवुड स्टार आमिर खान भी अर्जुन की शादी में पहुंचे.

15:07 (IST) 5 Mar 2026
शादी में पहुंचे कई बड़े सितारे

शादी में नजर आई कई बड़ी हस्तियां

15:04 (IST) 5 Mar 2026

शादी के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक.

15:01 (IST) 5 Mar 2026

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी के बंधन में बंध गए हैं। अर्जुन की सानिया के गले में वर्माला डालने की वीडियो सामने आई है जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

15:01 (IST) 5 Mar 2026

एम एस धोनी से लेकर नेहा धूपिया तक और श्रेयस अय्यर तक अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में स्टाइलिश अंदाज में पहुंचे हैं.

14:56 (IST) 5 Mar 2026

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में शामिल होने पहुंचे हैं.

First published on: Mar 05, 2026 02:53 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.