हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/टीम इंडिया में खलेगी इन 2 स्टार प्लेयर्स की कमी, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आई 'ट्रॉफी विनर्स' की याद
क्रिकेट
टीम इंडिया में खलेगी इन 2 स्टार प्लेयर्स की कमी, T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आई ‘ट्रॉफी विनर्स’ की याद
Anil Kumble on Team India T20 World Cup 2026 Squad: इस बात में कई शक नहीं कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडियन टीम कागज पर काफी मजबूत नजर आ रही है, लेकिन पिछली बार के मुकाबले 2 स्टार खिलाड़ियों की कमी जरूर खलने वाली है.
Anil Kumble on Virat Kohli and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को लगता है कि 2026 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी खलेगी, लेकिन उन्हें अब भी यकीन है कि टीम मजबूत है और अच्छा प्रदर्शन करेगी. भारत अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करेगा, जो उन्होंने साल 2024 में बारबाडोस में जीता था. इंडियन फैंस के लिए वो लम्हा हमेशा के लिए यादगार बन गया था.
'Ro-Ko के तजुर्बे की कमी खलेगी'
अनिल कुंबले का मानना है कि टीम को सीनियर खिलाड़ियों के एक्सपीरिएंस की कमी खलेगी. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, 'अगर आप तजुर्बे की बात करें, तो उन्हें विराट और रोहित, इन दो दिग्गजों की कमी खलेगी. लेकिन अगर आप संतुलन की बात करें, तो मुझे लगता है कि ये टीम भी अच्छी है क्योंकि आपके पास बॉलिंग के ऑप्शन हैं, और टॉप ऑर्डर में बैटिंग का तरीका अलग है.'
अनिल कुंबले ने आगे कहा कि 2024 की कामयाबी को दोहराना युवा टीम के लिए आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, 'हालांकि, ये अभी भी चैलेंजिंग होने वाला है. हालात के मामले में, 2024 बहुत अलग था. मैं शायद 2024 की टीम को इस टीम से 10 फीसदी बेहतर मानूंगा, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि यह टीम उसके बहुत करीब है.'
पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी राय साझा करते हुए कहा, 'मैं इससे सहमत नहीं हूं क्योंकि, कागज पर टीम बेहतर हो सकती है, लेकिन अगर हम क्लैरिटी की बात करें, तो टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अभी भी कुछ सवाल हैं, कि क्या वो तीसरा सीमर खिलाएंगे या क्या हम ऑलराउंडरों से तीसरे और चौथे सीमर के तौर पर दो-दो ओवर देखेंगे. वो क्लैरिटी अभी भी नहीं है.'
Anil Kumble on Virat Kohli and Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले को लगता है कि 2026 के T20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को अपने सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी खलेगी, लेकिन उन्हें अब भी यकीन है कि टीम मजबूत है और अच्छा प्रदर्शन करेगी. भारत अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करेगा, जो उन्होंने साल 2024 में बारबाडोस में जीता था. इंडियन फैंस के लिए वो लम्हा हमेशा के लिए यादगार बन गया था.
‘Ro-Ko के तजुर्बे की कमी खलेगी’
अनिल कुंबले का मानना है कि टीम को सीनियर खिलाड़ियों के एक्सपीरिएंस की कमी खलेगी. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘अगर आप तजुर्बे की बात करें, तो उन्हें विराट और रोहित, इन दो दिग्गजों की कमी खलेगी. लेकिन अगर आप संतुलन की बात करें, तो मुझे लगता है कि ये टीम भी अच्छी है क्योंकि आपके पास बॉलिंग के ऑप्शन हैं, और टॉप ऑर्डर में बैटिंग का तरीका अलग है.’
अनिल कुंबले ने आगे कहा कि 2024 की कामयाबी को दोहराना युवा टीम के लिए आसान नहीं होगा. उन्होंने कहा, ‘हालांकि, ये अभी भी चैलेंजिंग होने वाला है. हालात के मामले में, 2024 बहुत अलग था. मैं शायद 2024 की टीम को इस टीम से 10 फीसदी बेहतर मानूंगा, लेकिन मुझे अब भी लगता है कि यह टीम उसके बहुत करीब है.’
पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने भी अपनी राय साझा करते हुए कहा, ‘मैं इससे सहमत नहीं हूं क्योंकि, कागज पर टीम बेहतर हो सकती है, लेकिन अगर हम क्लैरिटी की बात करें, तो टीम कॉम्बिनेशन को लेकर अभी भी कुछ सवाल हैं, कि क्या वो तीसरा सीमर खिलाएंगे या क्या हम ऑलराउंडरों से तीसरे और चौथे सीमर के तौर पर दो-दो ओवर देखेंगे. वो क्लैरिटी अभी भी नहीं है.’