Amitabh Bachchan IND vs ENG: मैनचेस्टर में दो दिन तक लड़ाई लड़ने के बाद टीम इंडिया चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। शुभमन गिल और केएल राहुल की उम्दा पारी के बाद वॉशिंगटन सुंदर और रविंद्र जडेजा क्रीज पर खूंटा गाड़कर खड़े रहे। जडेजा और सुंदर दोनों के ही बल्ले से शतकीय पारी निकली। सुंदर 101 रन बनाकर नाबाद रहे, तो जडेजा ने 107 रन ठोके। भारतीय बल्लेबाजों ने लगभग पांच सेशन तक बैटिंग करते हुए इंग्लैंड के अरमानों पर पानी फेर दिया। मैच ड्रॉ होने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन का भी मजेदार रिएक्शन सामने आया।
ड्रॉ होने पर अमिताभ का रिएक्शन
ओल्ड ट्रैफर्ड में ड्रॉ हुए मैच को भारतीय टीम के लिए जीत से कम नहीं समझा जा रहा है। पहली पारी में इंग्लैंड द्वारा 311 रनों की लीड लेने के बाद हर कोई टीम इंडिया की हाल लगभग तय माना रहा था। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने हार ना मानने की ठानी और क्या खूब लड़ाई लड़ी। मैच का रिजल्ट ड्रॉ के रूप में आने के बाद अमिताभ बच्चन भी खुद को टीम इंडिया की तारीफ करने से नहीं रोक सके। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “टेक?? अरे गोरे को टिका दिया रे।” इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी शेयर की।
जडेजा-सुंदर के आगे बेबस इंग्लिश गेंदबाज
222 के स्कोर पर जब कप्तान शुभमन गिल पवेलियन लौटे, तो एक बार को लगा कि बाजी टीम इंडिया से हाथ से फिसल जाएगी। हालांकि, इसके बाद रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 203 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाई। सुंदर ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जमाया और वह 101 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, जडेजा ने 107 रनों की लाजवाब पारी खेली। सुंदर-जडेजा के आगे इंग्लिश कप्तान का हर दांव पूरी तरह से फेल रहा और मेजबान टीम का मैनचेस्टर में ही सीरीज जीतने का सपना महज सपना बनकर रह गया। कप्तान गिल ने शतक जमाते हुए 103 रन ठोके, तो केएल राहुल ने 90 रनों की शानदार पारी खेली।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines