Shreyas Iyer Agarkar: श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। अय्यर लगातार धांसू प्रदर्शन करने के बावजूद सिलेक्टर्स का भरोसा जीतने में नाकाम रहे। अय्यर को ड्रॉप करने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार और फिर आईपीएल 2025 में भी श्रेयस ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाया था। अय्यर को नजरअंदाज करने को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर का बयान सामने आया है।
अय्यर को ड्रॉप करने पर क्या बोले आगरकर?
अजीत आगरकर से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्रेयस अय्यर को नजरअंदाज करने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मैं श्रेयस की रिस्पेक्ट करता हूं, लेकिन वह इस स्क्वॉड में किसको रिप्लेस करते? यह उनकी गलती नहीं है, लेकिन यह हमारी भी गलती नहीं है।” घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बावजूद श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 की टीम से इग्नोर कर दिया गया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अय्यर भारतीय टीम की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके साथ ही सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी अय्यर का बल्ला खूब गरजा था। उन्होंने 9 मैचों में 188 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 345 रन ठोके थे। वहीं, आईपीएल 2025 में भी अय्यर अपनी बैटिंग और कप्तान से महफिल लूटने में सफल रहे थे। उन्होंने 17 मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 604 रन ठोके थे।
फैन्स का फूटा गुस्सा
लगातार धांसू प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस अय्यर का नाम एशिया कप 2025 की टीम में नहीं है। अय्यर को नजरअंदाज किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है। फैन्स ने सिलेक्टर्स को जमकर लताड़ लगाई है। वहीं, कुछ फैन्स ने अय्यर के लिए भावुक मैसेज भी लिखा है।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
11 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines