हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026: क्या है सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत? जिसके आगे पस्त हो सकते हैं विरोधी टीम के हौसले?

Sunrisers Hyderabad: आईपीएल की ऑरेंज आर्मी कागज पर कई मामलों में मजबूत नजर आ रही है, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत को हाईलाइट किया है, जो सामने वाली टीम को परेशान कर सकती है.

विज्ञापन
SRH

Aakash Chopra On Sunrisers Hyderabad’s Strengths: भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया है. उन्होंने कहा कि स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं और इस सीजन में उनसे ज्यादा जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद की जाएगी.

ईशान-अभिषेक पर जिम्मेदारी

सनराइजर्स हैदराबाद के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस आईपीएल 2026 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वो अभी भी पीठ की चोट से रिकवर कर रहे हैं. कमिंस की गैरमौजूदगी में किशन टीम की कप्तानी करेंगे, और अभिषेक शर्मा उनके डिप्टी होंगे.

नए कप्तान से उम्मीदें

अपने यू-ट्यूब चैनल ‘आकाश चोपड़ा’ पर शेयर किए गए एक वीडियो में, भारत के पूर्व बैटर ने बताया कि सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप बहुत मजबूत है, और उन्हें लगता है कि ईशान किशन आईपीएल 2026 में अपनी फॉर्म बरकरार रखेंगे.

विज्ञापन

सबसे बड़ी ताकत

आकाश चोपड़ा ने कहा, ‘ताकत वही है जो पहले थी. वो चोटों से परेशान हैं, और ईशान किशन नए कप्तान हैं. उनके हाथ थोड़े बंधे हुए हैं, लेकिन बैटिंग उनकी ताकत है. ये एक बैटिंग पावरहाउस है.’ जाहिर सी बात है कि ऑरेंज आर्मी की बैटिंग विपक्षी टीम के गेंदबाजों को परेशान कर सकती है.

कैप्टन का फॉर्म शानदार

आकाश ने आगे कहा, ‘ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में आए हैं. अब वो कप्तान भी हैं. इसलिए आप उनसे ज्यादा जिम्मेदारी लेने की उम्मीद करते हैं, और आप उनसे बेहतर प्रदर्शन की भी उम्मीद करते हैं. उन्होंने पिछले सीजन की शुरुआत बहुत अच्छी की थी. इसकी शुरुआत एक सेंचुरी से हुई थी. फिर उनकी फॉर्म थोड़ी फीकी पड़ गई थी. इस साल ऐसा नहीं होगा.’

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में जलवा

9 पारियों में 193.29 के स्ट्राइक रेट से 317 रन बनाकर, ईशान किशन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. एसआरएच के विकेटकीपर-बैटर ने आईपीएल 2025 में 13 पारियों में 152.58 के स्ट्राइक रेट से 354 रन बनाए थे, लेकिन वो सिर्फ 2 बार ही 50 रन का आंकड़ा पार कर पाए थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola