Alex Steele Play Cricket With Oxygen Cylinder: खेल कोई भी हो अगर खेलने का जुनून और जज्बा है तो कोई भी मुसीबस आपको रोक नहीं सकती। खासकर क्रिकेट में माना जाता है कि आप एक उम्र के बाद इसे खेल नहीं सकते हैं। लेकिन स्कॉटलैंड के एक खिलाड़ी ने क्रिकेट के प्रति जुनून की मिसाल पेश की है। इस खिलाड़ी का नाम ऐलेक्स स्टील है, जिन्होंने 83 की उम्र में अपनी पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधा और क्रिकेट मैदान पर उतर गए। उन्होंने विकेटकीपिंग भी की।
स्कॉटलैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक्स स्टील ने हाल में एक स्थाीय क्लब के लिए क्रिकेट मैच खेला। जिसमें वह पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर विकेटकीपिंग करते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आखिर क्यों ये क्रिकेटर पीठ पर ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मैदान पर उतरा था, इसके पीछे बड़ी वजह है।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे एलेक्स स्टील
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलेक्स एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में शरीर के अंदर कभी भी ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। लिहाजा ऐसे में सांस लेने में परेशानी होती और इंसान की मौत तक हो सकती है। यही वजह है कि एलेक्स अपनी पीठ पर ऑक्सीन सिलेंडर बाँधकर क्रिकेट मैदान पर उतरे। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी बीमारी को लेकर कहा था कि वह इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचते।
इस बीमारी से जूझ रहे हैं ‘डी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’
दरअसल, एलेक्स स्टील सांस संबंधी ‘डी इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने साल 2020 में इस बीमारी का पता चला था। उस वक्त डॉक्टरों ने कहा था कि वह ज्यादा से ज्यादा 1 साल और जी सकते हैं। लेकिन इस क्रिकेटर ने जज्बा कामय रखा और आज ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ क्रिकेट खेल रहा है।
https://twitter.com/Figjamfan/status/1688110385243553792?s=20
Alexander Steele का फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर
स्कॉटलैंड के क्रिकेटर Alexander Steele ने 1967 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में लंकाशायर के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 14 फर्स्ट क्लास मैचों में 621 रन बनाए हैं। उनका हाई स्कोर 97 रहा। इस खिलाड़ी ने 24.84 के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने अपने करियर में 2 अर्धशतक लगाए हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
14 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines