हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उम्र महज एक नंबर है... T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलेंगे ये 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, युवाओं को देंगे कड़ी टक्कर!

Oldest Players to Play T20 World Cup: उम्र सिर्फ एक नंबर है और ये बात कई सारे लोग मानते हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. ये टूर्नामेंट युवा प्लेयर्स से भरा हुआ है लेकिन कुछ उम्रदराज खिलाड़ी भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे. आइए 5 सबसे उम्रदराज प्लेयर्स के बारे में बात करते हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलेंगे.

विज्ञापन
कौन हैं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी?

Oldest Players to Play T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की कुछ दिनों में शुरुआत होने वाली है. टी20 को युवाओं का क्रिकेट कहा जाता है, क्योंकि इस प्रारूप में आक्रमकता से बल्लेबाजी करनी होती है. हालांकि, इस फॉर्मेट में तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ अनुभवी प्लेयर्स की भी जरूरत है. टी20 वर्ल्ड कप में जहां ज्यादातर टीमों ने युवाओं पर फोकस किया है, वहीं कुछ उम्रदराज प्लेयर्स को भी जगह मिली है. आइए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का हिस्सा बनने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं.

1. मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)

अफगानिस्तान के सबसे सफल और अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी एक और टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने वाले हैं. नबी अभी 41 साल के हैं और उन्होंने 2010 में अपना डेब्यू किया था. वो 147 टी20 मैचों का हिस्सा बने हैं, जहां 2430 रन बनाने में सफल हुए हैं और उन्होंने 104 विकेट झटके हैं.

2. रोएलोफ वैन डर मेर्व (नीदरलैंड्स)

साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी रोएलोफ वैन डर मेर्व अब नीदरलैंड्स टीम का हिस्सा हैं. हाल ही में वो 41 साल के हो गए हैं. उन्होंने 67 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और 74 विकेट झटके हैं. उन्होंने इसी बीच 561 रन बने हैं. ये ऑलराउंडर युवा खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप में टक्कर देंगे.

विज्ञापन

3. वैन मैडसन (इटली)

इटली के कप्तान वैन मैडसन 42 साल के हैं. वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कम खेले हैं लेकिन टीम को बढ़िया तरह से लीड कर रहे हैं. इटली पहली बार टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है और वैन मैडसन से इस टूर्नामेंट में काफी उम्मीद रहने वाली है.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में होगा IND vs PAK मैच! पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी

विज्ञापन

4. ब्रेंडन टेलर (जिम्बाब्वे)

40 साल के ब्रेंडन टेलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बवाल मचाते हुए नजर आएंगे. वो न्यूजीलैंड के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. इस अनुभवी प्लेयर ने अब तक 58 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं और 1185 रन बनाए हैं. वो वर्ल्ड कप में भी धमाल मचा सकते हैं.

5. मोहम्मद नदीम (ओमान)

ओमान के कप्तान मोहम्मद नदीम टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे. वो 43 साल के हैं और अब तक ओमान के लिए 70 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. नदीम अपनी टीम को वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कराने में सफल हुए. अब वो इस टूर्नामेंट में युवा प्लेयर्स को कड़ी टक्कर देंगे.

विज्ञापन

    ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Ujjaval Palanpure

    उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
    ... और पढ़ें

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola