हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

14 वर्षीय Vaibhav Suryavanshi का फिर गरजा बल्ला, टेस्ट में की टी-20 वाली बैटिंग, ठोका तूफानी अर्धशतक!

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी का बल्ला इंग्लैंड की सरजमीं पर जमकर बोल रहा है। वैभव ने वनडे के बाद टेस्ट में भी दमदार पारी खेली है।

विज्ञापन
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड की धरती पर 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यूथ वनडे सीरीज में बल्ले से जमकर धमाल मचाने के बाद वैभव टेस्ट में भी अपनी बैटिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। टेस्ट में वैभव टी-20 वाले अंदाज में बैटिंग करते हुए नजर आए। वैभव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 44 गेंदों पर 56 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान वैभव ने 9 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। वहीं, एक सिक्स भी उनके बल्ले से निकले।

वैभव का फिर गरजा बल्ला

यूथ वनडे सीरीज में बल्ले से जमकर कोहराम मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी टेस्ट क्रिकेट में भी बल्ले से खूब महफिल लूट रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले यूथ टेस्ट मैच में 14 वर्षीय बैटर ने अपनी आतिशी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया। वैभव ने 44 गेंदों में 56 रन की दमदार पारी खेली। उन्होंने 56 रनों की अपनी इस इनिंग के दौरान 42 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे। टेस्ट में वैभव का स्ट्राइक रेट 127 का रहा। हालांकि, वह फिफ्टी को शतकीय पारी में तब्दील नहीं कर सके। पहले विकेट के लिए वैभव ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर 77 रनों की अहम साझेदारी निभाई। हालांकि, पहली पारी में वैभव बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और महज 14 रन बनाकर चलते बने थे।

वनडे सीरीज में भी मचाया था धमाल

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला यूथ वनडे सीरीज में भी जमकर बोला था। 14 वर्षीय बैटर ने 5 मैचों में 71 की शानदार औसत और 174 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 355 रन जड़े थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था। चौथे एकदिवसीय मैच में वैभव ने 78 गेंदों पर 143 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। उन्होंने अंडर-19 में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। 143 रनों की इनिंग में वैभव ने 3 चौके और 10 गगनचुंबी सिक्स जमाए थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola