John Campbell: क्रिकेट की दुनिया में एक अजीब घटना देखने को मिली जब किसी कप्तान के टॉस में सही समय पर नहीं पहुंचने की वजह से फाइनल मुकाबले को ही रद्द कर दिया। ये मामला वेस्टइंडीज से सामने आया है। यहां पर घरेलू वनडे टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में जमैका स्कॉर्पियन्स टीम के कप्तान जॉन कैंपबेल टॉस में समय पर मैदान पर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद मैच रेफरी ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
लगाया गया चार मैचों का प्रतिबंध
जॉन कैंपबेल की इस हरकत को क्रिकेट वेस्टइंडीज ने अनुशासनहीनता माना है। इसके बाद बोर्ड ने उन पर चार मैचों का प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, जॉन कैंपबेल ने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली है।
जॉन कैंपबेल ने अपने बयान में कही ये बात
जॉन कैंपबेल ने अपने एक्शन को लेकर माफी मांगते हुए कहा, “मैं फाइनल में रुकावट के लिए माफी मांगता हूं। मैं इस बात को जानता हूं कि मेरी इस हरकत को मैच अधिकारियों के फैसले के विरोध के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि मेरा ऐसा इरादा नहीं था। मेरे इस एक्शन को उनके अधिकारों को कमतर आंकने या फिर इस खेल को बदनाम करने की तरह ना देखा जाए। ”
उन्होंने आगे कहा, “मैं इस खेल का सम्मान करता हूं। मैं अधिकारियों के फैसले के महत्व को समझता हूं। गौरतलब है कि बारिश होने की वजह से अंपायर ने इस मैच को 20-20 ओवर कर दिया था। अंपायर के इस फैसले से दोनों ही कप्तान खुश नहीं थे। फाइनल मैच रद्द होने की वजह से 2024-25 के लिए कोई भी विजेता या उपविजेता नहीं बना है।
कुछ ऐसा रहा है रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के लिए जॉन कैंपबेल ने टेस्ट में 26.11 के औसत से 888 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने तीन फिफ्टी बनाई थी। इसके अलावा उन्होंने वनडे में 49.60 के औसत से उन्होंने 248 रन बनाए है, जिसमें एक शतक भी शामिल हैं।
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
12 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
19 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
20 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
1 hr agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
2 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines