Wiaan Mulder Triple Century: दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका की कप्तानी वियान मुल्डर को करते हुए देखा गया और उनकी कप्तानी में टीम ने शानदार जीत हासिल करके सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। इतना ही नहीं मैच की पहली पारी में वियान ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते ट्रिपल सेंचुरी भी बनाई, वहीं उनके पास दिग्गज ब्रायन लारा का 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ने का भी सुनहरा मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसपर अब वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिस गेल भड़कते हुए नजर आए।
वियान मुल्डर पर भड़के गेल
दरअसल जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में वियान मुल्डर ने बल्लेबाजी करते हुए 334 गेंदों पर 367 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 49 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वहीं लारा के रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर वियान ने कहा था कि ये रिकॉर्ड ब्रायन लारा जैसे दिग्गज के पास ही रहने देना चाहिए। वहीं इसको लेकर क्रिस गेल ने नाराजगी जाहिर करते हुए टॉस्टस्पोर्ट्ज से कहा “ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलता, आप 367 रन थे आपको रिकॉर्ड के लिए चांस लेना होता है। आपको अगर लीजेंड बनना है तो ऐसे मौके छोड़ने नहीं होते है ऐसे आप कैसे लीजेंड्स बनेंगे? अगर मुझे 400 रन बनाने का मौका मिलता तो मैं बनाता।”
मुल्डर ने एक पारी से बनाए कई खास रिकॉर्ड
भले ही वियान मुल्डर 400 रन नहीं बना पाए हो, लेकिन उन्होंने 367 रन की नाबाद पारी खेलकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे अब विदेशी धरती पर सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेलने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में वियान सबसे तेज ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने 297 गेंदों पर ये ट्रिपल सेंचुरी पूरी की थी। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के किसी भी बल्लेबाज की टेस्ट में ये सबसे बड़ी पारी है, आजतक कोई भी अफ्रीकी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में इतनी बड़ी पारी नहीं खेल पाया है।
इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी करते हुए 626 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया था। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 170 और दूसरी पारी में 220 रन बनाए थे। जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने मैच को पारी और 236 रनों से जीतकर सीरीज पर कब्जा किया।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: शुभमन गिल को ‘डरा’ रहे लॉर्ड्स के आंकड़े, जानें आखिरी बार टीम इंडिया ने कब जीता था मैच?
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
31 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines