Gautam Gambhir: भारतीय टीम आईपीएल 2025 के बाद पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। इस सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम की ढाल कहे जाने वाले विराट कोहली और आर अश्विन भाग नहीं लेंगे। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया है। सीरीज के लिए ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को अनुभवहीन के तौर पर देखा जा रहा है। ऐसे में भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा ने गौतम गंभीर के फोन कॉल के सवाल पर चुप्पी तोड़ी है।
मैं तैयार हूं-पुजारा
रोहित और विराट की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया का बल्लेबाजी विभाग अनुभवहीन हो गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पुजारा से पूछा गया कि क्या आपको इंग्लैंड दौरे पर जाने के लिए हेड कोच गौतम गंभीर का फोन कॉल आया। पुजारा ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, अभी तक नहीं। 103 टेस्ट मैच खेलने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिला तो वह वापसी के लिए तैयार हैं। मैं तैयार हूं। मुझे नहीं पता कि वे मुझे लेंगे या नहीं। लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है, तो हां, देश का फिर से प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात होगी। एक क्रिकेटर के तौर पर, आपको हमेशा लगता है कि जब तक आप फिट हैं, जब तक आप योगदान दे रहे हैं, और अगर मेरा घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन है, और मैं अच्छी तैयारी कर रहा हूं, अगर मुझे मौका मिलता है, तो हां, मैं टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश होऊंगा।
पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 43.60 की औसत के साथ 7195 रन बनाए हैं। उन्होंने 19 शतक के अलावा 35 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। पुजारा भारतीय टेस्ट क्रिकेट की ढाल माने जाते हैं। लेकिन वह इस समय भारतीय टेस्ट टीम से दूर हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines