Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। जिसमें सीनियर और युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद टीम इंडिया पर काफी सवाल उठ रहे थे और कई खिलाड़ियों को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी कि इन खिलाड़ियों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिलेगा। लंबे समय के बाद मोहम्मद शमी की भारतीय टीम में वापसी हुई है, इसके अलावा शुभमन गिल को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। वहीं अब टीम इंडिया के स्क्वॉड को लेकर पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
योगराज सिंह ने सेलेक्टर्स का किया धन्यवाद
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड को लेकर पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा “मैं टीम का समर्थन करता हूं और इसके लिए बीसीसीआई और सेलेक्टर्स का धन्यवाद करता हूं। जब आप घर पर सीरीज हार जाते हैं तो टीम में काफी सारे बदलाव देखने को मिलते हैं, खिलाड़ियों को टीम से ड्रॉप तक कर दिया जाता है। मेरा हमेशा से मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को टीम से नहीं निकालना चाहिए अगर वे बाहर चले गए तो टीम बिखर जाएगी। हम ऑस्ट्रेलिया में हार गए थे, लेकिन हमारी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार उनके घर पर हराया है जो दुनिया की कोई अन्य टीम नहीं कर पाई है।”
ये भी पढ़ें:- बुमराह, कोहली या शमी नहीं, चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए ‘x-factor’ साबित होगा ये खिलाड़ी!
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टीम इंडिया का पहला मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। इसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने वाली है।
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसावल, कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: पूर्व दिग्गज ने चुनी भारत की संभावित Playing 11, पंत-शमी को किया बाहर
संबंधित खबरें
‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
23 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
31 mins ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
57 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
1 hr agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
2 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
3 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
3 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines