Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अब खत्म होने की तरफ बढ़ गया है। जिसके साथ ही अब टूर्नामेंट के 3 सेमीफाइनलिस्ट भी मिल चुके हैं। ग्रुप ए से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है, जबकि ग्रुप बी से ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सीट पक्की कर ली है। मौजूदा समय में जो समीकरण बन रहे हैं, उससे ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा सकता है।
टीम इंडिया 4 मार्च को खेलेगी अपना सेमीफाइनल मुकाबला
बांग्लादेश और पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। रोहित सेना को लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया 4 मार्च को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। इस टूर्नामेंट की शुरुआत से ही साफ हो गया था कि अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल खेलती हैं, तो उसका मुकाबला दुबई में ही खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच लाहौर के मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया के सामने सेमीफाइनल में कौन सी टीम होगी इसका फैसला अगले 2 मुकाबले में हो जाएगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा सकता है सेमीफाइनल!
रोहित शर्मा की टीम अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच जीत जाती है, तो वो ग्रुप ए के टॉप पर रहेंगे। ऐसे में भारतीय टीम का सामना ग्रुप बी में नंबर 2 पर रहने वाली टीम से हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अगर इंग्लैंड को आज हरा दिया तो वो ग्रुप बी में टॉप पर रहेंगे। ऐसे में टीम इंडिया 4 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलती हुई नजर आएगी। अगर न्यूजीलैंड की टीम भारत को हरा देती है और इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका को भी हार मिलती है, तो भी भारत का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हो सकता है।
समझिए पूरा समीकरण
दक्षिण अफ्रीका 1 मार्च को इंग्लैंड को हरा दे।
भारतीय टीम 2 मार्च को न्यूजीलैंड को हरा दे।
भारत ग्रुप ए में टॉप पर रहे और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहे।
ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले
पहला सेमीफाइनल-4 मार्च: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
दूसरा सेमीफाइनल-5 मार्च: दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
दक्षिण अफ्रीका से भी हो सकता है टीम इंडिया का सामना
न्यूजीलैंड के खिलाफ अगर टीम इंडिया अपना मुकाबला हार जाती है और दक्षिण अफ्रीका की टीम इंग्लैंड को हरा देती है तो पहले सेमीफाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होंगी। वहीं भारत न्यूजीलैंड को हरा दे लेकिन अफ्रीका की टीम इंग्लैंड से हार जाए तो भी ये दोनों टीमें आमने-सामने हो सकती है।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली जड़ेंगे ‘तिहरा शतक’, धोनी-सचिन के क्लब में होंगे शामिल
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
20 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
29 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
1 hr agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
3 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines