IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली जड़ेंगे ‘तिहरा शतक’, धोनी-सचिन के क्लब में होंगे शामिल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में किंग कोहली ‘तिहरा शतक’ जड़ने वाले हैं। जिसके साथ ही कोहली अब सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब का हिस्सा बन जाएंगे।

virat kohli

virat kohli

IND vs NZ: भारतीय टीम के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय के बाद फॉर्म में वापसी कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद अब विराट कोहली से टीम की उम्मीद बढ़ गई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में किंग कोहली ‘तिहरा शतक’ जड़ने वाले हैं। जिसके साथ ही कोहली अब सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के खास क्लब का हिस्सा बन जाएंगे।

विज्ञापन

विराट कोहली 2 मार्च को जड़ेंगे ‘तिहरा शतक’

वनडे फॉर्मेट के सबसे बड़े सुपरस्टार विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। किंग कोहली ने अब तक इस फॉर्मेट में 299 मैच खेले हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही कोहली के 300 वनडे मैच पूरे हो जाएंगे। कोहली से पहले 6 ही भारतीय खिलाड़ी ने यह कारनामा किया हुआ है।

विज्ञापन

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह शामिल हैं। सचिन तेंदुलकर ने कुल 463 वनडे मैच खेला है, वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के नाम 347 वनडे मैच दर्ज हैं। छठे नंबर पर मौजूद युवराज सिंह ने 301 मैच खेला है, इस रिकॉर्ड को भी किंग कोहली चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ही तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में कोहली तोड़ सकते हैं संगकारा का रिकॉर्ड 

किंग कोहली 300 वनडे पूरा करने के साथ ही साथ एक और रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। कोहली अगर इस आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में 149 रन बना देते हैं, तो वो वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच जाएंगे। मौजूदा समय में विराट कोहली के नाम 14085 रन दर्ज हैं। कुमार संगकारा ने वनडे फॉर्मेट में 14234 रन बनाए हैं। नंबर 1 पर मौजूद सचिन तेंदुलकर के नाम 18426 रन दर्ज हैं। मौजूदा समय में कोहली जिस फॉर्म में नजर आ रहे हैं, वो आसानी से कुमार संगकारा को पीछे छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ