Champions Trophy 2025 Schedule: पाकिस्तान की मेजबानी में अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट के पूरे शेड्यूल को लेकर अहम अपडेट मिला है, जहां टूर्नामेंट का पहला मैच
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान के तीन शहरों में हो रहा है, जिसमें कराची, लाहौर और रावलपिंडी का नाम शामिल है। इसके अलावा भारत अपने सभी मैच जिस मैदान पर खेलेगा, वो अब तक तय नहीं हुआ है।
रेव स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया तीन ग्रुप मैच खेलेगी। टीम का पहला मैच बांग्लादेश, दूसरा पाकिस्तान और तीसरा न्यूजीलैंड के खिलाफ हो सकता है। टूर्नामेंट का आखिरी ग्रुप मैच 2 मार्च को हो सकता है। भारत का मुकाबला पाकिस्तान से 23 फरवरी को हो सकता है। सेमीफाइनल की बात करें तो पहला मैच 4 मार्च और दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को खेला जा सकता है।’ इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जा सकता है। हालांकि, अभी वेन्यू और तारीख को लेकर आईसीसी की तरफ से ऑफिशियल जानकारी आना बाकी है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: चौथे टेस्ट में रोहित की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका, कंगारुओं के उड़ा चुका है होश
हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा टूर्नामेंट
लंबी जद्दोजहद के बाद यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड शुरू में हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार नहीं था, हालांकि आईसीसी की रिक्वेस्ट के बाद वो इस पर शर्त के साथ सहमत हो गया। शर्त के मुताबिक भविष्य में जब भी आईसीसी टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में खेला जाएंगे, तब टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ अपने मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने होंगे। यह दोनों ऐसा साल 2027 तक करेंगे।
यह भी पढ़ें: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, 24 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
संबंधित खबरें
मुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
5 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
16 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
49 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
56 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
57 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines