Champions Trophy 2025: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड कर लिया है। भारतीय कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 41 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
रोहित शर्मा ने हासिल की ये खास उपलब्धि
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक के साथ रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर लिया है।रोहित अब वनडे क्रिकेट में 90 या उससे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले सिर्फ़ 5वें भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। फ़ाइनल में रोहित का अर्धशतक उनका 58वां अर्धशतक था और 32 शतकों के साथ भारतीय कप्तान अब 90+ के स्पेशल ग्रुप का हिस्सा बन गए है। रोहित शर्मा के अलावा, केवल सौरव गांगुली (93), राहुल द्रविड़ (94), विराट कोहली (125) और सचिन तेंदुलकर (145) ही ये कारनामा कर चुके हैं।
वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर
- सचिन तेंदुलकर – 145
- विराट कोहली – 125
- राहुल द्रविड़ – 94
- सौरव गांगुली – 93
- रोहित शर्मा – 90
- एमएस धोनी – 82
- युवराज सिंह – 66
- मोहम्मद अजहरुद्दीन – 65
- शिखर धवन – 56
- वीरेंद्र सहवाग – 52
न्यूजीलैंड ने बनाया 251 रन का स्कोर
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने निर्धारित पचास ओवरों में 7 विकेट पर 251 रन बनाए। डेरिल मिशेल ने 63 रन बनाए जबकि माइकल ब्रेसवेल ने भी नाबाद 53 रन बनाए। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines