Champions Trophy 2025: भारत-ऑस्ट्रेलिया नहीं, ये टीम उड़ाएगी सभी के होश, रहना होगा सावधान

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में एक टीम ऐसी होने वाली है जो बड़ी-बड़ी टीमों के होश उड़ाने वाली है। जिसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भविष्यवाणी की है।

Champions trophy 2025

Champions trophy 2025

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आगाज होने में अब पांच दिन का समय बचा हुआ है। पहला मैच मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टीम इंडिया का पहले मैच में बांग्लादेश से सामना होगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। इन 8 टीमो में एक टीम ऐसी है जो सभी टीमों का खेल खराब कर सकती है।

विज्ञापन

ये टीम बिगाड़ सकती है खेल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर हर कोई अपनी-अपनी प्रिडिक्शन दे रहा है। वहीं, अब इस टूर्नामेंट की उस टीम को लेकर टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ने भविष्यवाणी की है जो भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का भी खेल बिगाड़ सकती है। स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए पार्थिव पटेल ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ये चार टीमें सेमीफाइनलिस्ट होंगी। क्योंकि वनडे में इन टीमों का रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन मेरी डार्क हॉर्स टीम अफगानिस्तान होने वाली है। अफगानिस्तान वनडे में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईसीसी इवेंट में अफगानिस्तान लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। वनडे विश्व कप 2023 और टी20 वर्ल्ड 2024 में इस टीम ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी को हैरान किया है। टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा पिछली चार वनडे सीरीज में इस टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। अफगानिस्तान ने पिछली चार वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, आयरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों को हराया है।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 21 फरवरी से करने वाली है। अफगानिस्तान का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होने वाला है। अब अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका से अपना टी20 विश्व कप 2024 का हिसाब बराबर करना चाहेगी, जब सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ