हार्दिक पंड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, T20 वर्ल्ड कप जीतने के जश्न में तिरंगे के अपमान का लगा आरोप

हार्दिक पंड्या के खिलाफ शिकायत दर्ज, T20 वर्ल्ड कप जीतने के जश्न में तिरंगे के अपमान का लगा आरोप

Hardik Pandya

हार्दिक पंडया के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है।

Hardik Pandya Controversy: T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक पंड्या कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। उन पर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है और FIR दर्ज करने की मांग की गई है। हार्दिक पर आरोप लगा है कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद जश्न मनाते समय उन्होंने तिरंगा शरीर पर लपेटकर अनुचित व्यवहार किया।

विज्ञापन

शिवाजीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई

पुणे के वकील वाजिद खान ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में हार्दिक के खिलाफ शिकायत दी है और FIR दर्ज करने की मांग पुलिस से की है। पुलिस ने भी शिकायत मिलने की पुष्टि कर दी है। पुलिस ने अनुसार, हार्दिक पंडया पर तिरंगे का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई है। मामले में अभी इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते, लेकिन उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है।

विज्ञापन

शिकायत में हार्दिक पर ये आरोप लगाए गए

पुलिस को दी शिकायत में वकील वाजिद खान ने बताया कि गुजरात में अहमदाबाद में भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच को भारत ने जीता और वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा। मैच जीतने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने परिवार और दोस्तों के साथ जीत का जश्न मनाया, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

हार्दिक के व्यवहार को तिरंगे का अपमान बताया

वकील ने शिकायत में बताया कि हार्द‍िक पंड्या ने भी त‍िरंगा लपेटकर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जश्न मनाया। इस दौरान वे आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे थे। हार्दिक का व्यवहार राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य है। तिरंगे को लपेट कर अनुचित व्यवहार करना अपमान है।

विज्ञापन

हार्दिक पंडया का मैच जीतने में अहम योगदान

बता दें कि हार्दिक पंड्या ने टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक बनाए और 9 विकेट लिए। नामीबिया के खिलाफ 28 गेंदों में 52 रन बनाए थे। वहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद पंड्या ने कहा था कि मैं अपने देश के लिए खेलता हूं और मैच-ट्रॉफी जीतना ही लक्ष्य होता है। साल 2024 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद खुद से वादा किया था कि जो भी टूर्नामेंट खेलूंगा, उसे जीतने की पूरी कोशिश करूंगा और करता रहूंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ