हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: बिना एक मैच जीते भी पाकिस्तान पर बरसेगा पैसा! ICC देगा करोड़ों की प्राइज मनी

Champions Trophy 2025: आईसीसी इसके बाद भी पाकिस्तान टीम पर पैसों की बारिश करने वाली है. पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रहने के बाद भी पाक टीम ने करोड़ों की कमाई कर ली है.

विज्ञापन
Champions Trophy 2025 Money will be showered on Pakistan even without winning a single match!

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान की टीम ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया है. टूर्नामेंट होस्ट कर रही पाकिस्तान का सफर एक भी मुकाबले बिना जीते ही खत्म हो गया. आईसीसी इसके बाद भी पाकिस्तान टीम पर पैसों की बारिश करने वाली है. पॉइंट्स टेबल में आखिरी नंबर पर रहने के बाद भी पाक टीम ने करोड़ों की कमाई कर ली है.

पाकिस्तान टीम को मिला करोड़ों का इनाम 

मोहम्मद रिजवान की सेना चैंपियंस ट्रॉफी में ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है. ऐसे में पाकिस्तान की टीम इस इवेंट में 7वें या 8वें नंबर पर ही फिनिश करने वाली है. ऐसे में आईसीसी इस टीम को 1 लाख 40 हजार डॉलर देगी. इसके अलावा गारंटी मनी के तौर पर भी टीम को 1 लाख 25 हजार डॉलर मिलने वाली है. दोनों को मिलाकर पाक टीम को 2 लाख 65 हजार की इनामी राशि मिलेगी. भारतीय रुपयों में यह राशि 2.31 करोड़ को होगी. पाकिस्तानी टीम लगातार आईसीसी इवेंट में खराब प्रदर्शन कर रही है.

बारिश ने भी दिया पाकिस्तान को धोखा 

होस्ट पाकिस्तान की टीम अपने ओपनिंग मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रनों से हार गई थी. टीम इंडिया के खिलाफ उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इन दोनों मुकाबलों में मिली हार के बाद पाकिस्तान को उम्मीद थी कि वो बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट का अंत करेंगे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 पॉइंट्स ही कमा सकी.

विज्ञापन

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 की प्राइज मनी (रुपए में) 

विजेता टीम-19.46 करोड़ रुपये

रनरअप-9.73 करोड़ रुपये

विज्ञापन

सेमीफाइनलिस्ट-4.86 करोड़ रुपये

5वें और छठे नंबर की टीम- 3.04 करोड़ रुपये

विज्ञापन

7वें या 8वें नंबर की टीम- 1.22 करोड़ रुपये

ग्रुप स्टेज में जीत- 1.22 करोड़ रुपये

विज्ञापन

गारंटी मनी-1.09 करोड़ रुपये

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की संसद में गूंजेगा रिजवान की सेना का शर्मनाक प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को देना होगा बयान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola