Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार शतक बनाया था। उन्होंने 129 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाकर टीम इंडिया को जीत दिला दी थी। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी के बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने शुभमन गिल की तारीफ की है।
‘विराट कोहली बनाने की कर रहे हैं कोशिश’
मोहम्मद हफीज ने ‘गेम ऑन है’ पर कहा , “जब से शुभमन गिल भारतीय टीम में आए हैं, वह अगले विराट कोहली बनने की कोशिश कर रहे हैं। वो उनकी विरासत को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।”हफीज ने बांग्लादेश के खिलाफ 25 वर्षीय खिलाड़ी द्वारा दिखाई गई परिपक्वता की तारीफ की।”
हफीज ने कहा, ‘‘यह उनका आठवां वनडे शतक था लेकिन यह उनके सबसे धीमे शतकों में से एक था। लेकिन जिस चीज से मुझे बहुत खुशी हुई वह यह थी कि उन्होंने स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी की। इस पिच पर दबाव को झेलना और खेल पर नियंत्रण रखना जरूरी था”
‘गेम को किया था अच्छे से कंट्रोल’
उन्होंने कहा, “उन्होंने अपने स्वभाव (अटैकिंग क्रिकेट) के विपरीत खेला और इसके बजाय उन्होंने मैच जीतने वाला प्रदर्शन किया। यह देखकर मुझे खुशी हुई कि कोई 25 साल का व्यक्ति खेल को बहुत अच्छी तरह से नियंत्रित कर रहा है। “वह जानता है कि कब आक्रमण करना है और कब दबाव को झेलना है।” हफीज ने कहा, “वह उन खिलाड़ियों में से एक है जो बड़े मंच पर प्रदर्शन करना पसंद करते हैं। उन्होंने जिम्मेदारी ली और खेल को खत्म किया। उन्होंने खेल को खूबसूरती से नियंत्रित किया।”
वहीं, रोहित शर्मा ने भी गिल की तारीफ करते हुए कहा, “हम जानते हैं कि उनमें कितना क्लास है। उन्होंने हमें जो दिखाया, उससे किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। यह देखना अच्छा था कि वह अंत तक टिके रहे।”
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines