हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Champions Trophy 2025: साउथ अफ्रीका का सामना करने के लिए तैयार कीवी टीम, लैथम ने बताया-कैसे हासिल करेंगे जीत

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल में मुकाबला साउथ अफ्रीका से होना है। कीवी टीम को ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड को भारत के खिलाफ आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के हार के बाद भी कीवी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल में कीवी टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होना है। इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम ने बड़ा बयान दिया है।

टॉम लैथम ने कही ये बात

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम ने कहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका का सामना करना एक बड़ी चुनौती होगी। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि हाल ही में लाहौर में खत्म हो ट्राई सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली जीत से टीम को आत्मविश्वास मिलेगा।

 

लैथम ने कहा कि ट्राई सीरीज के दौरान लाहौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 305 रनों का सफल पीछा करने का अनुभव सेमीफाइनल में उपयोगी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टीम में कुछ बदलाव हो सकते हैं क्योंकि उस समय उनके कुछ खिलाड़ी SA T20 लीग में व्यस्त थे।

विज्ञापन

तैयारी पर देना होगा जोर

लैथम ने टीम की तैयारी पर जोर देते हुए कहा कि उनका ध्यान हमेशा अपने खेल को बेहतर करने पर रहता है, चाहे मैच कहीं भी हो। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान की पिचें धीमी हैं, लेकिन दुबई की तुलना में वहां स्पिन कम होती है, जिससे बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं।

न्यूजीलैंड ने अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारत से 44 रनों से हार का सामना किया था, लेकिन लैथम का मानना है कि यह सेमीफाइनल में उनके प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि टीम का ध्यान अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल पर है, और वे अपनी पूरी क्षमता के साथ खेलने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola