Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में टीम इंडिया ने टीम इंडिया ने जगह बना ली है। फाइनल में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है। इस टूर्नामेंट के बाद टीम मैनेजमेंट ने फ्यूचर को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो चैंपियंस ट्रॉफी के खत्म होने के बाद कई सीनियर ड्रॉप हो सकते हैं। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजित अगरकर कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बात करने वाले हैं। इस दौरान माना जा रहा है कि टीम इंडिया आने वाले समय में रवींद्र जडेजा, विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत और स्पिनर कुलदीप यादव को ड्रॉप कर सकती है।
इसके अलावा रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। माना जा रहा है कि चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वो वनडे क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। लेकिन अगर वो संन्यास नहीं लेते हैं तो टीम मैनेजमेंट उनसे अपनी फ्यूचर प्लान को लेकर बात कर सकते हैं।
वरुण चक्रवर्ती ने हाल में ही वनडे सेटअप में भी अपनी जगह बनाई है। वो कुलदीप यादव की जगह ले सकते है। वहीं, वनडे क्रिकेट में ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। ये खिलाड़ी काफी समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, राहुल ने अपनी विकेटकीपिंग में भी सुधार किया है।
विराट कोहली को लेकर भी आया अपडेट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विराट कोहली ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एक शतक और एक फिफ्टी बनाई है। टीम मैनेजमेंट उन्हें अपने फ्यूचर प्लान में देख रहे हैं। ऐसे में उन्हें अभी टीम में शामिल किया जाएगा। टीम मैनेजमेंट 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करना चाहता है।
संबंधित खबरें
तिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
51 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
1 hr agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
3 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
3 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
3 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines