Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी। पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी प्रोविजनल टीम की लिस्ट आईसीसी को सौंप दी है। चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है।
इन खिलाड़ियों को किया शामिल
टीम में बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के साथ-साथ नसीम शाह और हारिस राउफ जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सलामी बल्लेबाज सैम अयूब फिट हो जाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में उनके टखने में चोट लग गई थी। इस चोट के इलाज के लिए वो इस समय लंदन में हैं।
टीम में हुई फखर जमान की वापसी
टीम में फखर जमान की वापसी हुई है। हाल में ही बोर्ड और फखर जमान के बीच रिश्ते भी ठीक नहीं थे। उन्होंने पाकिस्तान के लिए आखिरी वनडे मैच नवंबर 2023 में खेला था। इसके बाद से वो वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं।
मध्यक्रम में तैय्यब ताहिर, इरफान खान नियाजी, उस्मान खान के साथ कामरान गुलाम और सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। गेंदबाजी में शादाब खान को शामिल नहीं किया गया है। उनकी जगह पर अबरार अहमद और सूफियान मुकीम को टीम में शामिल किया है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की शुरुआती टीम
मोहम्मद रिजवान (कप्तान) (विकेटकीपर), बाबर आजम, सईम अयूब, तैयब ताहिर, इरफान खान नियाजी, सुफियान मुकीम, मोहम्मद हसनैन, अब्दुल्ला शफीक, नसीम शाह, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, सलमान अली आगा, इमाम-उल-हक, फखर जमां, हसीबुल्लाह और अब्बास अफरीदी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines