Pakistan Cricket Team: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान में हुआ था, लेकिन टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। खिताब जीतना तो दूर टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच जीतने में नाकाम रही। चैंपियंस ट्रॉफी के समापन के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी नेशनल टी20 कप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती करने का फैसला किया है।
मैच फीस में 75% तक की कटौती
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आगामी नेशनल टी20 कप में खिलाड़ियों की मैच फीस में भारी कटौती की है। अब टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को प्रति मैच सिर्फ 10,000 पाकिस्तानी रुपये दिए जाएंगे, जो पिछले सीजन की तुलना में 75% कम है। पहले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को प्रति मैच 40,000 रुपये मिलते थे, जबकि 2022 में यह रकम 60,000 रुपये थी।
PCB ने बताया कारण
ESPN क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि मैच फीस में कटौती का कारण वित्तीय संकट नहीं है। बोर्ड का मानना है कि घरेलू कैलेंडर में बढ़े हुए टूर्नामेंटों की वजह से खिलाड़ियों के लिए कमाई के अधिक अवसर उपलब्ध हो गए हैं। दिसंबर 2024 में आयोजित पिछला नेशनल टी20 कप सिर्फ पांच टीमों के साथ खेला गया था, जबकि कई खिलाड़ी प्रेसिडेंट ट्रॉफी जैसे अन्य टूर्नामेंटों में भी हिस्सा लेते हैं, जहां से उन्हें मासिक वेतन प्राप्त होता है। PCB को लगता है कि मैच फीस घटाने के बावजूद खिलाड़ियों की कुल कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
तीन शहरों में होगा नेशनल टी20 कप 2025 का आयोजन
नेशनल टी20 कप 2025 की शुरुआत 14 मार्च से होगी और इसे तीन शहरों फैसलाबाद, लाहौर और मुल्तान में आयोजित किया जाएगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 39 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि फाइनल मुकाबला 27 मार्च को फैसलाबाद में खेला जाएगा। दूसरी ओर, इसी महीने पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए रवाना हो चुकी है।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
16 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines