Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी में आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच गद्दाफी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम है। जो टीम इस मैच को जीतेगी उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का हो जाएगा, वहीं हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। दूसरी तरफ मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। जिसके बाद अब बड़ा सवाल ये है कि अगर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो फिर किस टीम इसका फायदा होगा?
मैच रद्द होने से अफगान टीम की बढ़ जाएगी मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया का पिछला मैच भी बारिश के चलते रद्द कर दिया गया था। जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को 1-1 अंक दिया गया था। वहीं बीते दिन पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मैच रद्द होता है तो अफगान टीम की मुश्किल बढ़ जाएगी।
ये भी पढ़ें:- CT 2025: ऑस्ट्रेलिया की जीत से सीधे सेमीफाइनल में पहुंचेगी ये टीम, ये बन रहा समीकरण
मैच रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 दिया जाएगा, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के 4 और अफगानिस्तान के 3 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी, वहीं अफगानिस्तान को फिर साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच होनो वाले मुकाबले के रिजल्ट पर निर्भर रहना होगा।
इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मार्च को मैच खेला जाएगा। इस मैच में अफगानिस्तान चाहेगी कि इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका को बड़े अंतराल से मात दे। जिससे साउथ अफ्रीका के भी 3 अंक ही रहेंगे। ऐसे में फिर नेट रनरेट के आधार पर दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का चयन होगा। फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम 3 अंक के साथ ग्रुप-बी की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर बनी हुई और टीम का नेट रनरेट भी अच्छा है। इंग्लैंड की टीम पहले ही अफगानिस्तान से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
ये भी पढ़ें:- AFG vs AUS मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए लाहौर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
India vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
6 mins agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
56 mins agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
1 hr agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
2 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
2 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
3 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
3 hrs agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
4 hrs agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines