Australian Open 2026: ऑस्ट्रेलियन ओपन में शुक्रवार 30 जनवरी को मेंस सिंग्लस के पहले सेमीफाइनल में स्पेन के कार्लोस अलकाराज ने एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हरा दिया. इस तरह अलकाराज ने फाइनल में अपनी जगह पूरी कर ली. 5 घंटे और 27 मिनट तक चले इस ऐतिहासिक मुकाबले में अल्काराज ने कमाल कर दिया. उन्होंने जीत के बाद खुशी भी जाहिर की है.
22 साल के अल्काराज ने हराया
22 साल के अल्काराज ने चोट के बावजूद जेवरेव को 6-4, 7-6(5), 6-7(3), 6-7(4), 7-5 से हराया. मैच के दौरान उन्हें चोट भी लगी थी. लेकिन इंजर्ड होने के बाद उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत बनाया और सेमीफाइल के ऐतिहासिक मैच में जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली. 5 सेट में चले मैच में आखिरकार कार्लोस अल्काराज ने जीत दर्ज की और अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में जगह बनाने में सफल हुए. अल्काराज का सामना अब रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबले में दो बार के डिफेंडिंग चैंपियन जानिक सिनर या 24 बार के मेजर विजेता नोवाक जोकोविच से होगा.
यह भी पढ़ें- जन्नत से उतारी हुई हूर हैं ये 5 फीमेल फुटबॉलर्स… किक मारकर डायरेक्ट दिल में दागती हैं गोल!
खुद पर विश्वास रखना होगा- अल्काराज
जीत के बाद अल्काराज ने कहा मैं हमेशा कहता हूं कि आपको खुद पर विश्वास रखना होगा, चाहे कुछ भी हो जाए. आप चाहे किसी भी चीज से जूझ रहे हों, आप किसी चीज से गुजर रहे हों, चाहे कुछ भी हो, आपको हर समय खुद पर विश्वास रखना होगा. मैं तीसरे सेट के बीच में संघर्ष कर रहा था. फिजिकली यह मेरे छोटे से करियर में खेले गए सबसे ज्यादा मुश्किल मैचों में से एक था, लेकिन मैं इस तरह के हालात में रहा हूं. बता दें कि अगर अल्काराज अगर फाइनल जीतने में कामयाब रहते हैं, तो पुरुष एकल में सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
यह भी पढ़ें- इन 5 जुड़वां क्रिकेटर्स ने खेला इंटरनेशनल मैच, एक ट्विंस के नाम हुआ टी20 वर्ल्ड कप
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
30 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
47 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines