Brian Bennett: जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला 3 सितंबर को खेला गया। श्रीलंका ने पहले मुकाबले को 4 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। हालांकि बावजूद इसके जिम्बाब्वे के 21 साल के स्टार बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने फाफ डु प्लेसिस और बाबर आजम को एक झटके में पीछे छोड़ दिया है।
ब्रायन बेनेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार पारी खेली। उन्होंने 57 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल थे। इस पारी की बदौलत उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, ब्रायन टी-20 में अपनी पारी के दौरान बिना छक्का लगाए सबसे लंबी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में फाफ डु प्लेसिस और बाबर आजम को पीछे छोड़ा है। फाफ ने टी-20 में बिना एक भी छक्का लगाए बांग्लादेश के खिलाफ साल 2015 में 79 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में बिना एक भी छक्का लगाए 79 रनों की पारी खेली थी। अब इस मामले में जिम्बाब्वे के 21 साल के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट आगे निकल गए हैं। अब टी-20 में बिना एक भी छक्का लगाए बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बेनेट ने अपने नाम कर लिया है।
टी20 इंटरनेशनल में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर्स)
ब्रायन बेनेट (जिम्बाब्वे) – 81 बनाम श्रीलंका
फाफ डु प्लेसिस (साउथ अफ्रीका) – 79 बनाम बांग्लादेश
बाबर आजम (पाकिस्तान) – 79 बनाम न्यूजीलैंड
मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 78 बनाम वेस्टइंडीज
रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 76 बनाम भारत
ऐसा रहा है करियर
21 साल के ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए अब तक 10 टेस्ट मैच में 503 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 11 वनडे मैच में 348 रन बनाए हैं। वहीं 35 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के बल्ले से 886 रन निकले हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines