Gautam Gambhir 3 Big Fights: भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्ति की मांग की है। आईपीएल 2024 और लोकसभा चुनाव 2024 दोनों सिर पर है, शायद इसी कारण से खिलाड़ी ने क्रिकेट को अधिक तवज्जो देने का फैसला किया और राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्ति की मांग कर दी। गंभीर हमेशा से अपने बेबाक बोल के लिए जाने जाते हैं। खिलाड़ी का बयान अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है, इसका कारण है कि वह बिना किसी से डरे बेबाक बयान देते हैं। चलिए इस मौके पर हम आपको गौतम गंभीर के क्रिकेटर करियर के 3 बड़े झगड़े के बारे में बताते हैं। एक बार तो खिलाड़ी भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली से भी भिड़ गए थे।
ये भी पढ़ें:- अभी तक नहीं निकली है ईशान की हेकड़ी! फिर से गलती सुधारने का मिला था मौका, लेकिन बल्लेबाज ने मार दी लात
शाहिद अफरीदी के साथ विवाद
गौतम गंभीर और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के बीच हुए झगड़े को कोई नहीं भूल सकता है। यह विवाद कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे एक टेस्ट मैच के दौरान हुआ था। दरअसल गौतम गंभीर रन लेने के दौरान शाहिद अफरीदी से टकरा गए थे, इस कारण से दोनों आपस में उलझ पड़े। दोनों के बीच स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि अंपायर को बीच बचाव करना पड़ा था। दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को खूब गाली-गलौज किया था। इस झड़के का वीडिया क्लिप आए दिन सोशल मीडिया पर देखने को मिलता है।
ये भी पढ़ें:- BCCI Central Contract से बाहर ईशान किशन को मिला कोच का साथ, बताया प्रतिभाशाली खिलाड़ी
शेन वॉटसन के साथ झगड़ा
गौतम गंभीर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन के बीच भी एक बार टकराव हुआ था। साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से उलझ पड़े थे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान तब स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी, जब सिंगल लेने के दौरान गंभीर ने वॉटसन को कोहनी मार दी थी। इसे अपराध को लेवल 2 का अपराध बताया गया था, इस कारण से खिलाड़ी को एक मैच के लिए बैन भी कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें:- चुनावी मैदान में नहीं, अब क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे गौतम गंभीर, जानें किन जिम्मेदारियों के कारण लिया ये फैसला
कोहली और गंभीर के बीच विवाद
गौतम गंभीर और भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के बीच टकराव को कौन भूल सकता है। आईपीएल की वो लड़ाई अभी भी सबसे बड़ी लड़ाई में से एक मानी जाती है। यह विवाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान हुआ था। विराट कोहली जब आउट होकर पवेलियन की ओर लौट रहे थे, इस दौरान गौतम गंभीर ने किंग कोहली की ओर देख के कुछ इशारा किया। फिर कोहली भी गुस्से में गंभीर की ओर बढ़ने लगे और गंभीर भी कोहली की ओर बढ़ने लगे थे। फिर बाकी खिलाड़ियों ने आकर बीच बचाव किया, तब जाकर दोनों के बीच झगड़ा खत्म हुआ था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
22 mins agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
44 mins agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 hr agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
2 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
2 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
3 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines