हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: क्या मोहम्मद शमी खेलेंगे आगामी मैच? फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले फिट हैं या नहीं, इसपर बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

Mohammed Shami: 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मोहम्मद शमी तकलीफ में नजर आए थे। थोड़ी देर के लिए उन्हें मैदान से बाहर भी होना पड़ा था। शमी ने पाकिस्तान के खिलाफ औसतन गेंदबाजी की थी। अब सवाल ये है कि क्या शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल होंगे या नहीं? हालांकि शमी की फिटनेस पर टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर ने बात की है।

शमी की चोट पर आया बड़ा अपडेट

पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती ओवर में ही शमी अपनी फिटनेस से जूझ रहे थे। उनका इंटेट भी अच्छा नहीं दिख रहा था। गेंदबाजी के दौरान तेज गेंदबाज को मुश्किल में देखा गया था। शमी की वजह से थोड़ी देर के लिए मुकाबला भी रोक दिया गया था। तब मैदान पर फिजियो ने शमी का उपचार किया था। फिर शमी थोड़ी देर के लिए मैदान से दूर भी हो गए थे। उनके अलावा रोहित शर्मा को भी हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझना पड़ा था। रोहित थोड़ी के लिए मैदान से बाहर भी हो गए थे। हालांकि दोनों की फिटनेस पर श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने कहा था कि रोहित और शमी में से किसी को भी कोई परेशानी नहीं है। दोनों खिलाड़ी फिट हैं।

वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के बाद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 और वनडे सीरीज में मौका मिला था, क्योंकि तेज गेंदबाज को इंजरी हो गई थी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शमी ने 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने 8 ओवर में 43 रन खर्च किए थे। शमी को इस दौरान एक भी सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola