Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेने के लिए सभी 8 टीमें तैयार हैं। 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मेगा इवेंट का पहला मुकाबला खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी आधिकारिक रूप से पाकिस्तान के पास है। ऐसे में आईसीसी के कई बड़े अधिकारी भी इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे। लेकिन सवाल ये है कि क्या आईसीसी चेयरमैन जय शाह पाकिस्तान जाएंगे? न्यूज 24 इसकी बड़ी अपडेट लेकर सामने आया है, क्योंकि भारतीय टीम सुरक्षा कारणों से चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर रही है। मेन इन ब्लू अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी।
क्या पाकिस्तान जाएंगे जय शाह?
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए जय शाह के पाकिस्तान जाने पर बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक जय शाह के शुरुआती कुछ मैचों में पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। ऐसे में वह 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे। हालांकि इस बात की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले जब पाकिस्तानी मीडिया ने पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से जय शाह के पाकिस्तान आने पर सवाल पूछा तो उन्होंने इस सवाल का जवाब गोलमोल देकर टाल दिया था। इससे पहले मोहसिन नकवी ने कहा था कि हमने चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने वाले सभी देशों को निमंत्रण भेजा है।
इसके अलावा हमने बीसीसीआई और आईसीसी को भी पाकिस्तान आने का न्योता दिया है। जय शाह के पाकिस्तान जाने पर आईसीसी की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों की मानें तो शाह पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेंगे। सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित हो रहे हैं और ऐसा संभव भी है। अगर भारतीय टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो जय शाह दुबई में टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में भाग ले सकते हैं।
28 अगस्त 2024 को जय शाह आईसीसी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष चुने गए थे। शाह ने 1 दिसंबर को आईसीसी के नए चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला। लेकिन पाकिस्तान की यात्रा पर कई लोगों का मानना है कि ये कदम सुरक्षा कारणों से उठाया जा रहा है। क्योंकि शाह भारत के गृहमंत्री अमित शाह के बेटे हैं। इसलिए भी जय शाह की सुरक्षा, चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की घटिया हरकत, गद्दाफी स्टेडियम में नहीं फहराया भारत का झंडा, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
15 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
23 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines