अमेरिका में फंसे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स, सामने आई बड़ी वजह

Ben Stokes Stranded in Manchester: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों चोट के चलते क्रिकेट मैदान से बाहर चल रहे हैं। इस बीच स्टोक्स अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मैनचेस्टर गए थे लेकिन अब स्टोक्स वहां फंस गए हैं।

ben stokes stranded in manchester visa trouble england cricket

ben stokes stranded in manchester visa trouble england cricket

विज्ञापन

Ben Stokes Stranded in Manchester: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों चोट के चलते क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। क्रिकेट से दूर होने के बाद स्टोक्स अपने परिवार के साथ अमेरिका के मैनचेस्टर में छुट्टियां बिताने गए, लेकिन अब बेन स्टोक्स मैनचेस्टर में फंस गए हैं। हालांकि उनके परिवार को मैनचेस्टर से जाने की इजाजत मिल गई थी लेकिन स्टोक्स तीन दिन से मैनचेस्टर में ही फंसे हैं। जिसकी बड़ी वजह अब सामने आई है।

क्यों फंसे बेन स्टोक्स?

दरअसल बेन स्टोक्स अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने मैनचेस्टर आए थे। लेकिन अब वीजा समस्या के कारण स्टोक्स यहां फंस गए हैं, जबकि उनका परिवार मैनचेस्टर से निकल चुका है। तीन दिन से मैनचेस्टर में फंसे होने के कारण स्टोक्स 22.2 किमी. पैदल चल चुके हैं।

विज्ञापन

जिसकी जानकारी स्टोक्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें साझा करके दी है। फिलहाल स्टोक्स अपनी वीजा समस्या के समाधान होने का इंतजार कर रहे हैं, इस दौरान स्टोक्स अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पल-पल की अपडेट्स शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप नहीं खेलेंगे स्टोक्स

बेन स्टोक्स को आखिरी बार टीम इंडिया के साथ टेस्ट सीरीज में खेलते हुए देखा गया था। इस सीरीज के दौरान स्टोक्स को घुटने में चोट लग गई थी, जिसकी बाद में स्टोक्स को सर्जरी करानी पड़ी थी। सर्जरी से उभरने के लिए स्टोक्स को 9 महीने तक का समय लग सकता है। जिसके चलते ही उनको आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप 2024 से अपना नाम वापस लेना पड़ा है। इसको लेकर स्टोक्स ने बताया कि वे फिट होने के चलते कड़ी मेहनत कर रहे हैं जिसके चलते वे टीम में जल्द से जल्द वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ