---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

PAK vs NZ: рдХрдкреНрддрд╛рди рдмрджрд▓рд╛ рдкрд░ рдмрджрд▓реА рдирд╣реАрдВ рдкрд╛рдХ рдЯреАрдо рдХреА рд╣рд╛рд▓рдд, рдлреИрдВрд╕ рдиреЗ рдЬрдордХрд░ рд▓рдЧрд╛рдИ ‘рдмрд╛рдмрд░ рд╕реЗрдирд╛’ рдХреА рдХреНрд▓рд╛рд╕

PAK vs NZ 4th T20 Pakistan Cricket: рдиреНрдпреВрдЬреАрд▓реИрдВрдб рдиреЗ рдкрд╛рдХрд┐рд╕реНрддрд╛рди рдХреЛ рдЪреМрдереЗ рдЯреА20 рдореИрдЪ рдореЗрдВ 4 рд░рди рд╕реЗ рд╣рд░рд╛ рджрд┐рдпрд╛ред рдЬрд┐рд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рд╕реЛрд╢рд▓ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдкрд░ рдкрд╛рдХ рдЯреАрдо рдХреЗ рдлреИрдВрд╕ рдиреЗ рдЬрдордХрд░ рдордЬреЗ рд▓реЗрдиреЗ рд╢реБрд░реВ рдХрд┐рдПред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

PAK vs NZ 4th T20 Pakistan Cricket: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर हैं, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज चल रही है। सीरीज का चौथा मैच 25 अप्रैल को खेला गया, जिसको न्यूजीलैंड ने 4 रनों से जीत लिया था। टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम कप्तान बदला गया और एक बार फिर से टीम की कमान बाबर आजम के हाथों में सौंपी गई लेकिन फिर भी टीम का प्रदर्शन सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। चौथा टी20 मैच हारने के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस ने पाकिस्तान टीम की जमकर क्लास लगाई है।

फैंस ने लिए पाक टीम के जमकर मजे

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की युवा टीम खेल रही है और इस युवा टीम ने अभी तक पाकिस्तान को धूल चटाई है। कीवी टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली है। वहीं चौथे मैच में मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पाक टीम का मजाक बनाना शुरू कर दिया है। यूजर्स पाक टीम को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट शेयर कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

कीवी टीम ने 4 रन से जीता मैच

सीरीज के चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टिम रॉबिनशन ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान टिम ने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

---विज्ञापन---

वहीं 179 रनों का पीछे करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए फखर जमां ने सबसे ज्यादा 61 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान फखर ने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी करते हुए विलियम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे।

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘अगर मुझे चुना जाना है तो चुना जाएगा..’ क्या शुभमन गिल को है टीम से बाहर होने का खतरा?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: 6 टीमों के बीच प्लेऑफ की लड़ाई, 3 की लगभग तय विदाई

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: फ्लॉप हुई SRH की बल्लेबाजी, हैरान रह गईं काव्या मारन; सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे

---विज्ञापन---

First published on: Apr 26, 2024 11:06 AM

End of Article

About the Author

Vishal Pundir

рдореЗрд░рд╛ рдирд╛рдо рд╡рд┐рд╢рд╛рд▓ рдкреБрдВрдбреАрд░ рд╣реИ рдореИрдВ рдкрд┐рдЫрд▓реЗ 6 рд╕рд╛рд▓ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣рд╛ рд╣реВрдВред рдЗрд╕ рджреМрд░рд╛рди рдореИрдВрдиреЗ News 1 India, HNN 24*7, Janbhawana Times, India News 24*7 рдЬреИрд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ рд╕рдВрд╕реНрдерд╛рди рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд┐рдпрд╛ рд╣реИред рдлрд┐рд▓рд╣рд╛рд▓ рдореИрдВ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдЬрд░реНрдирд▓рд┐рд╕реНрдЯ рд╣реВрдВред рдореИрдВрдиреЗ рдЪреМрдзрд░реА рдЪрд░рдг рд╕рд┐рдВрд╣ рдпреВрдирд┐рд╡рд░реНрд╕рд┐рдЯреА (https://www.ccsuniversity.ac.in/) рд╕реЗ рд╕рд╛рд▓ 2019 рдореЗрдВ рдкрддреНрд░рдХрд╛рд░рд┐рддрд╛ рдФрд░ рдЬрдирд╕рдВрдЪрд╛рд░ рдХреА рдбрд┐рдЧреНрд░реА рдкреНрд░рд╛рдкреНрдд рдХреА рдереАред рд╕рдВрдкрд░реНрдХ рдХрд░реЗрдВ: vishal.pundir@bagconvergence.in https://www.facebook.com/share/1YaEJ2F2GV/ https://twitter.com/VishalRajputInd?t=VrDJsmqr51o1BQoEZlsW1g&s=08 https://www.instagram.com/vishalrana8260?utm_source=qr&igsh=cThsbnk3aHRlcnh4

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola