Rajeev Shukla On Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरुआती तीन दिन बारिश ने मजा किरकिरा किया, जिसकी वजह से सिर्फ 35 ओवरों का ही मैच हो सका। ऐसा होने के बाद कानपुर में टेस्ट मैच कराने को लेकर बीसीसीआई पर सवाल उठ रहे हैं। दो दिन गीले आउटफील्ड के चलते खेल रद्द हो जाने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अब बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बयान सामने आया है। उन्होंने ग्रीन पार्क स्टेडियम की ड्रेनेज सुविधाओं का बचाव करते हुए कहा कि अगर लगातार बारिश हो तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘बीसीसीआई प्रशासक होने के चलते हमें ऐसी आलोचनाओं के बारे में पता है। यह मैदान लगभग 80 साल पुराना है। यह मैदान हमारी विरासत है। यह 80 साल में पहली बार हुआ है कि इतनी बारिश हुई है कि हम दो दिनों तक मैच की मेजबानी नहीं कर पाए। लेकिन इतिहास बताता है कि यहां कोई भी मैच अभी तक रद्द नहीं हुआ है। दुनिया में कई जगह हैं, जहां बारिश के कारण मैच रद्द कर दिए गए।’
IND vs BAN: पांचवें दिन टीम इंडिया के स्क्वाड से रिलीज हुए ये 3 खिलाड़ी, बीसीसीआई ने लिया बड़ा फैसला
‘इस पर ज्यादा हंगामा नहीं होना चाहिए’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस पर ज्यादा हंगामा होना चाहिए क्योंकि जब यह मैदान बन रहा था, स्टेडियम बन रहा था, तब वो तकनीकें उपलब्ध नहीं थीं। अब तकनीकें उपलब्ध हैं। हमारे पास आधुनिक तकनीक लखनऊ स्टेडियम में है। हम वाराणसी में एक स्टेडियम बना रहे हैं, जहां पानी को दूर करने के लिए वर्ल्ड क्लास तकनीक है। इस तरह की तकनीक हम कानपुर में भी लाएंगे।’
लगातार तीन दिन बारिश ने डाला खलल
बता दें कि पहले तीन दिनों में केवल 35 ओवर का खेल संभव हो सका। मैच के पहले दिन दूसरा और आखिरी सेशन बारिश के कारण धुल गया, जबकि दूसरा और तीसरा दिन बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया। आलोचना इस बात की हो रही है कि मैच के दूसरे और तीसरे दिन ज्यादातर समय बारिश नहीं होने के बावजूद ग्राउंड स्टाफ मैच को खेलने लायक नहीं बना सका। ग्राउंड का ड्रेनेज सिस्टम सही नहीं है, इसी वजह से आउटफील्ड गीला रहा और उसे सूखने में समय लग गया।
VIDEO: पाकिस्तान टीम से बाहर हो सकते हैं कई स्टार खिलाड़ी, पीसीबी के बयान से मिले बड़े संकेत
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
5 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
31 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines