हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI को आई रोहित-विराट की याद, लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद आया बड़ा बयान

Rohit Sharma And Virat Kohli: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि अब बीसीसीआई को दोनों दिग्गजों की कमी महसूस हो रही है।

विज्ञापन

Rohit Sharma And Virat Kohli: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे चल रही है। 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड दौरे से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। इस वजह से दोनों दिग्गज खिलाड़ी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। इंग्लैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को रोहित शर्मा और विराट कोहली की याद आई है।

बीसीसीआई को आई याद

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रोहित शर्मा और विराट कोहली पर बात करते हुए कहा कि देखिए मैं ये साफ कह देना चाहता हूं कि हम सब को भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी महसूस हो रही है। लेकिन रोहित और विराट ने खुद ही टेस्ट से संन्यास लेने का फैसला किया है। बीसीसीआई किसी को नहीं कहती है कि कोई भी खिलाड़ी संन्यास ले। संन्यास लेना खिलाड़ियों का निजी फैसला होता है। रोहित और विराट ने खुद फैसला किया और टेस्ट प्रारूप से संन्यास ले लिया। हमें उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। हम उन्हें महान बल्लेबाज मानेंगे। अच्छी बात ये है कि रोहित-विराट वनडे के लिए उपलब्ध हैं। राजीव शुक्ला के बयान से साफ हो गया कि बीसीसीआई को भी रोहित और विराट की कमी महसूस हो रही है।

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ बचे हैं दो मैच

इंग्लैंड के खिलाफ भले ही टीम इंडिया को मैच हारना पड़ा, लेकिन अब तक टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया है। लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय टीम ने दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल कर सीरीज में वापसी की। हालांकि तीसरा मैच भारतीय टीम को 22 रनों से गंवाना पड़ा। तीसरे मैच में टीम इंडिया 193 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन टीम इंडिया 170 रनों पर ही सिमट गई। सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा। दोनों ही टीमों की निगाहें अब इस मैच पर टिकी हुई हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola