Ajit Agarkar: हाल ही में टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने एशिया कप 2025 के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था। जून 2023 में अजीत अगरकर को बीसीसीआई ने टीम इंडिया का चीफ सेलेक्टर बनाया था। इसके बाद से उन्होंने कई बार ऐसी शानदार टीम का चयन किया, जिसने आईसीसी की 2 ट्रॉफी को भी अपने नाम किया। वहीं अब बीसीसीआई ने अगरकर को एक बड़ा तोहफा दिया है।
बीसीसीआई ने बढ़ाया अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक “बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को साल 2026 तक बढ़ा दिया है। उनके कार्यकाल में टीम इंडिया ने आईसीसी खिताब के सूखे को खत्म किया और टेस्ट-टी20 में अच्छा बदलाव देखा। अगरकर भी बीसीसीआई के इस प्रस्ताव को स्वीकार कर चुके हैं।”
टीम इंडिया ने देखा मुश्किल दौर
अजीत अगरकर की अगुवाई में टीम इंडिया ने मुश्किल दौर भी देखा है। जब आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट और रोहित शर्मा-विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था। इंग्लैंड सीरीज से पहले रोहित-विराट ने संन्यास का ऐलान कर दिया था।
इसके बाद टीम इंडिया के सामने कई सवाल थे कि क्या शुभमन गिल कप्तान के रूप में खरे उतर पाएंगे और विराट कोहली की जगह टेस्ट में कौन लेगा? हालांकि इंग्लैंड दौरे पर इन सभी सवालों के जवाब भी मिल गए। इस सीरीज में शुभमन गिल बेहतरीन कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। गिल के बल्ले से 5 मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा 754 रन बनाए थे। ये सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी।
टीम सिलेक्शन कमीटी में हो सकता है 1 बदलाव
फिलहाल टीम इंडिया की जो सिलेक्शन कमीटी है उसमें अजीत अगरकर, एसएस दास, सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरथ शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस सिलेक्शन कमीटी में एक बदलाव देखने को मिल सकता है। एस शरथ की जगह बीसीसीआई किसी नए चेहरे को शामिल कर सकती है।
ये भी पढ़ें:-टीम इंडिया के स्पॉन्सर Dream 11 पर मंडराया खतरा, लग सकता है बैन
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines