IPL 2026 Fan Park: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी. वहीं, आईपीएल मैचों की टिकट के लिए अभी से ही मारामारी शुरू हो गई है. इसी बीच BCCI ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. हर साल की तरह इस बार भी बोर्ड ने फैंस के लिए फैन पार्क का इंतजाम किया है, जहां आप फ्री में बड़े स्क्रीन पर लाइव मैच देख पाएंगे.

बीसीसीआई ने IPL 2026 फैन पार्क का किया ऐलान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 सीजन के पहले फेज के लिए फैन पार्क का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई हर सीजन IPL फैंस के लिए फैन पार्क का आयोजन करता है, जहां क्रिकेट फैंस फ्री में बड़े LED स्क्रीन पर लाइव मैचों का लुत्फ उठाते हैं. अगर आप खुले मैदान में दोस्तों और फैमिली के साथ क्रिकेट का मजा लेना चाहते हैं, तो IPL फैन पार्क एकदम परफेक्ट जगह है. लाइव मैच के अलावा, यहां फैमिली जोन, किड्स जोन, फूड और बेवरेज स्टॉल्स के साथ-साथ जियोसिनेमा एक्सपीरियंस जोन भी होता है और लोग बड़े मजे से लाइव मैच का आनंद उठाते हैं.

---विज्ञापन---

पहले तीन हफ्तों में 15 शहरों में लगेगा फैन पार्क

आईपीएल 2026 के पहले तीन हफ्तों में 11 राज्यों के कुल 15 शहरों में फैन पार्क का आयोजन होगा. शेड्यूल के मुताबिक, 2026 सीजन के पहले हफ्ते में 28 और 29 मार्च को रोहतक, भोपाल, तुमकुरु, नागपुर और कृष्णा नगर में फैन पार्क का आयोजन किया जाएगा. वहीं, दूसरे हफ्ते में 4 और 5 अप्रैल को मथुरा, जोधपुर, निजामाबाद, मैसूर और भुवनेश्वर में फैन पार्क लगेगा. जबकि तीसरे हफ्ते में 11 और 12 अप्रैल को मेरठ, नडियाद, रत्नागिरी, कोयमबटूर और राउरकेला में क्रिकेट फैंस फैन पार्क का मजा उठा पाएंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या सैम करन की इंजरी देगी RR को IPL 2026 में टेंशन? जानिए पिछले इंग्लिश ऑलराउंडर साल हिट थे या फ्लॉप

IPL 2026 फैन पार्क (पहला फेज) के वेन्यू

हफ्तातारीखशहरराज्यवेन्यू
पहला28-29 मार्चरोहतकहरियाणाछोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड
पहला28-29 मार्चभोपालमध्य प्रदेशएमवीएम कॉलेज ग्राउंड
पहला28-29 मार्चनागपुरमहाराष्ट्रमेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल प्लेग्राउंड
पहला28-29 मार्चतुमकुरुकर्नाटकGovt. जूनियर कॉलेज फील्ड
पहला28-29 मार्चकृष्णानगरपश्चिम बंगालडीएल रॉय स्टेडियम
दूसरा4-5 अप्रैलमथुराउत्तर प्रदेशअमरनाथ विद्या आश्रम
दूसरा4-5 अप्रैलजोधपुरराजस्थानबरकतुल्लाह खान स्टेडियम
दूसरा4-5 अप्रैलनिजामाबादतेलंगानावुमेंस एजुकेशनल सोसायटी ग्राउंड
दूसरा4-5 अप्रैलमैसूरकर्नाटकएसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज
दूसरा4-5 अप्रैलभुवनेश्वरओडिशाकिट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम
तीसरा11-12 अप्रैलमेरठउत्तर प्रदेशभैंसाली मैदान
तीसरा11-12 अप्रैलनडियादगुजरातराधे फार्म
तीसरा11-12 अप्रैलरत्नागिरीमहाराष्ट्रस्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल
तीसरा11-12 अप्रैलकोयंबटूरतमिलनाडुहिंदुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
तीसरा11-12 अप्रैलराउरकेलाओडिशासेक्टर 17 ग्राउंड

ये भी पढ़ें- CSK ने पूर्व दिग्गजों को दिया सबसे बड़ा सम्मान, सुरैश रैना और मैथ्यू हेडन हॉल ऑफ फेम में शामिल