हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैच के बीच खिलाड़ी की हार्ट अटैक से हुई मौत, सामने आया VIDEO

पंजाब के फिरोजपुर में एक खिलाड़ी की बल्लेबाजी के करने के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। पहले इस खिलाड़ी ने छक्का लगाया, उसके बाद वो पिच पर गिर गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Batsman Dies Heart Attack

Batsman Dies Heart Attack: दुनिया में आजकर आर्ट अटैक से मौत के काफी सारे मामले सामने निकलकर आ रहे हैं। बीते दिन एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की हार्ट अटैक से महज 42 साल उम्र में मौत हो गई। जिससे बुरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। वहीं अब ऐसी ही एक घटना क्रिकेट मैदान से सामने आई है, जहां मैच खेलत-खेलते एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और खिलाड़ी ने बीच मैदान पर ही दम तोड़ दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पंजाब से सामने आई ये घटना

पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहर सहाये में डीएवी स्कूल के ग्राउंड में एक क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इस दौरान बल्लेबाज एक जोरदार छक्का लगाता है। छक्का लगाने के बाद बल्लेबाज पिच पर बैठ जाता है, इसके बाद नॉन स्ट्राइक पर खड़ा उसका साथी बल्लेबाज दौड़कर उसके पास आता है। देखते ही देखते बल्लेबाज मुंह के बल नीचे गिर जाता है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: ऋषभ पंत ने क्यों किया था व्हाट्सएप डिलीट और फोन बंद? हो गया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

ये देखकर सभी खिलाड़ी उस बल्लेबाज के पास आ जाते है। इसके बाद कोई उस बल्लेबाज के हाथों की मालिश करता है तो कोई पैरों की, लेकिन ये बल्लेबाज हार्ट अटैक के चलते पिच पर ही दम तोड़ देता है।

मरने वाले का नाम था हरजीत

जिस खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हुई उसका नाम हरजीत सिंह बताया जा रहा है। जो 49 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। मैदान पर साथी खिलाड़ियों ने उनको सीपीआर देकर होश में लाने की काफी कोशिश की थी लेकिन कुछ हो न सका।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: टीम इंडिया में घटने वाला है कुछ बड़ा? पंजाब किंग्स का खिलाड़ी अचानक बना नेट बॉलर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola