हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में नहीं खेलने पर बांग्लादेश को होगा इतने अरब का नुकसान! BCB को लगेगा बड़ा झटका

Bangladesh T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप 2026 का बहिष्कार कर दिया है. बोर्ड ने भारत में अपने सभी मैच खेलने से मना कर दिया है. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को अरबों रुपये का नुकसान होने वाला है.

विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम

Bangladesh T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने खेलने से मना कर दिया है. बांग्लादेश अपने सभी मैच भारत के अलावा दूसरे देश में खेलना चाहती है. ऐसे में आईसीसी ने ऐसा करने से मना कर दिया है. अब बांग्लादेश को वर्ल्ड कप नहीं खेलने पर अरबों रुपये का नुकसान होने वाला है. साथी ही बोर्ड की कमाई में तगड़ा झटका लगने वाला है.

इतने अरब का होगा नुकसान

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बांग्लादेश को वर्ल्ड कप नहीं खेलने पर 240 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ सकता है. इसके अलावा बांग्लादेश के प्रसारकों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. बोर्ड की आय में लगभग 60% या उससे भी अधिक की गिरावट होने की संभावना है. इसके अलावा भारत अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश का दौरा नहीं कर सकता है, जो अन्य देशों के खिलाफ 10 द्विपक्षीय मैचों के बराबर है.

यह भी पढ़ें- आंखों के नीचे ब्लैक पैचेज… स्टीव स्मिथ आखिर कर क्या रहे हैं? ये फैशन है या कुछ और? जानिए इसके पीछे की असल वजह

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

भारत में भारी विरोध के बाद बीसीसीआई ने मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया था. मुस्ताफिजुर को 9.2 करोड़ रुपये में केकेआर ने खरीदा था. इस फैसले के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भड़क गई थी, जिसके बाद बीसीबी ने आईसीसी को पत्र लिखकर भारत में वर्ल्ड कप न खेलने का फैसला किया था. हालांकि अब आईसीसी बांग्लादेश के शेड्यूल में कोई भी बदलाव नहीं करना चाहती है और बांग्लादेश भारत में न खेलन पर अड़ी हुई थी. क्रिकबज के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉलैंड को एंट्री दे दी है.

बांग्लादेश का ऐसा था शेड्यूल

तारीख (2026)मुकाबलासमय (भारतीय समयानुसार)स्टेडियम/शहर
7 फरवरीवेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
9 फरवरीबांग्लादेश बनाम इटलीसुबह 11:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
14 फरवरीइंग्लैंड बनाम बांग्लादेशदोपहर 3:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
17 फरवरीबांग्लादेश बनाम नेपालशाम 7:00 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

यह भी पढ़ें- आपको पता है… लॉरेन बेल का निकनेम ‘द शार्ड’ क्यों है? उनकी अपीयरेंस में ही छिपा है राज़

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola