हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश टीम का ऐलान, 400 से ज्यादा मैच खेलने वाला खिलाड़ी बाहर

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिससे धाकड़ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बाहर कर दिया गया है।

विज्ञापन
bangladesh squad

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। अपने गेंदबाजी एक्शन के कारण चर्चा में रहने वाले धाकड़ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश क्रिकेट टीम की टीम से बाहर कर दिया है। बांग्लादेश की 15 सदस्यीय टीम का कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को बनाया गया है। बांग्लादेश की टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। बांग्लादेश का पहला मुकाबला टीम इंडिया के साथ होगा।

बॉलिंग एक्शन टेस्ट में फेल हुए शाकिब

पिछले काफी समय से धाकड़ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन अपने गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चाओं में हैं। इंग्लैंड में डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने के दौरान शाकिब पर उनके गेंदबाजी लीगल नहीं होने का आरोप लगा था। जिसके बाद शाकिब को गेंदबाजी करने से सस्पेंड कर दिया गया था। वहीं अब शाकिब को गेंदबाजी एक्शन के टेस्ट से गुजरना पड़ा, जिसमें वे फेल हो गए। जिसका खुलासा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने किया है। अब उनको आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश टीम में भी मौका नहीं मिला है। शाकिब के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को भी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में मौका नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए बांग्लादेश का स्क्वॉड

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, एमडी महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, नसुम अहमद, तंजीम हसन साकिब , नाहिद राणा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के मैच 

20 फरवरी – बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
24 फरवरी – बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
27 फरवरी – पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को क्यों कर दिया गया दरकिनार? इस खिलाड़ी को उपकप्तान बनाकर BCCI ने चौंकाया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola