हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इस खिलाड़ी की हरकत से शर्मसार हुआ बांग्लादेशी क्रिकेट, बोर्ड ने लगाया दो मैच का बैन

Bangladesh Cricket News: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर इफ्तिखारुल अहमद मिठू ने मोहम्मडन टीम के कप्तान तौहीद हृदॉय के व्यवहार को गलत और अस्वीकार्य बताया है।

विज्ञापन

Bangladesh Cricket News: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर इफ्तिखारुल अहमद मिठू ने मोहम्मडन टीम के कप्तान तौहीद हृदॉय के व्यवहार को गलत और अस्वीकार्य बताया है। दरअसल, हृदॉय ने शनिवार को अबाहानी के खिलाफ डीपीएल मैच में अंपायर के फैसलों पर बार-बार विरोध जताया। इसी वजह से उन्हें लेवल 2 की गलती मानते हुए सज़ा दी गई।

मैच रेफरी ने हृदॉय पर 80,000 टका का जुर्माना लगाया और उनके डिमेरिट पॉइंट्स में 3 और अंक जोड़ दिए। पहले से उनके पास 4 डिमेरिट पॉइंट्स थे, जिससे अब कुल 7 हो गए। इसके चलते उनका एक मैच का निलंबन बढ़कर दो मैच का हो गया।

इफ्तिखारुल अहमद मिठू ने अपने बयान में कही ये बात

डेली स्टार से बातचीत में इफ्तिखारुल अहमद मिठू ने कहा कि तौहीद हृदॉय का पूरा व्यवहार अस्वीकार्य था, और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि हृदॉय ने ऐसा रवैया कहां से सीखा।

विज्ञापन

मैच के दौरान अंपायर तनवीर अहमद और शरफुद्दौला इब्ने शाहिद सैकत के साथ तेज बहस और झगड़े के चलते हृदॉय पर चार डिमेरिट पॉइंट्स लगाए गए और एक मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया।

डेली स्टार ने अपनी रिपोर्ट में किया बड़ा दावा

बीसीबी अंपायरिंग समिति के एक अधिकारी ने डेली स्टार को बताया,”खिलाड़ी को नोटिस भेजा गया है। अगर वह सजा को मान लेता है, तो कोई आगे की सुनवाई नहीं होगी। लेकिन अगर तौहीद हृदॉय सजा को नहीं मानते, तो सोमवार को फिर से सुनवाई होगी।

विज्ञापन

मैच के बाद जब हृदॉय ने अंपायरिंग को लेकर मीडिया में खुलकर शिकायत की तो उनके ऊपर 3 और डिमेरिट पॉइंट्स जोड़ दिए गए। अब उनके कुल डिमेरिट पॉइंट्स 7 हो गए हैं।

यह भी सामने आया है कि सजा की पहली सुनवाई के दौरान हृदॉय ने गलत व्यवहार किया था। मैच अधिकारियों ने उन्हें बीसीबी की आचार संहिता की धारा 2.7 और 2.8 का उल्लंघन करते हुए पाया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola