हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: बीच सड़क पर हुई बाबर आजम की लड़ाई, धक्का मुक्की के साथ हाथापाई की आ गई नौबत

Babar Azam: बाबर आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच सड़क पर लोगों से बहस कर रहे हैं।

विज्ञापन

Babar Azam Fight: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम इन दिनों मैदान के साथ-साथ मैदान के बाहर भी मुश्किलों में घिरे हुए हैं। टीम से बाहर चल रहे बाबर का फॉर्म भी खराब है और अब उनके नाम एक और विवाद जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाहौर की सड़क पर बहस करते नजर आ रहे हैं।

नमाज के बाद हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना लाहौर की है। शुक्रवार को बाबर आजम एक मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। नमाज के बाद जब वह बाहर निकले, तो कुछ लोगों ने उनका वीडियो बनाने की कोशिश की। पहले तो बाबर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, लेकिन जब लोग नहीं माने तो बाबर गुस्सा हो गए।

इसके बाद बाबर उन लोगों की तरफ बढ़े और बहस शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि बहस इतनी तेज़ हो गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। बाबर को टी-शर्ट और लोअर में एक शख्स को कंधा मारते हुए भी देखा गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बाबर को बीच सड़क पर बहस करते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। कहा जा रहा है कि एक व्यक्ति ने बाबर का नमाज पढ़ते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की थी, जिससे वह भड़क गए। नमाज जैसी पवित्र चीज़ का वीडियो बनाए जाने पर बाबर को आपत्ति हुई।

गनीमत रही कि मामला ज्यादा नहीं बढ़ा। बहस के कुछ देर बाद बाबर सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चले गए। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

विवादों से घिरे बाबर

बाबर आजम का नाम पिछले कुछ समय से कई विवादों में सामने आ रहा है। क्रिकेट में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है और अब मैदान के बाहर की घटनाएं उनकी छवि पर असर डाल रही हैं। इस ताजा घटना ने एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में ला दिया है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola