Azmatullah Omarzai: इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया के बॉलर्स का किया बुरा हाल। चौके से ज्यादा छक्के लगाने में माहिर। अफगानिस्तान को मिल गया है वनडे क्रिकेट का नया सुपरस्टार। हम बात 24 साल के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से धमाल मचाने के बाद उमरजई ने लाहौर में कंगारू गेंदबाजों को भी धो डाला। अहम मैच में उमरजई अफगानिस्तान के लिए एक बार फिर मसीहा बनकर आए और उन्होंने मुश्किल समय में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों पर 67 रन की दमदार पारी खेली।
उमरजई फिर बने मसीहा
उमरजई जब क्रीज पर उतरे, तो अफगानिस्तान की टीम 91 के स्कोर पर तीन विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद उमरजई ने टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और अटल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। उमरजई एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने आखिरी ओवरों में जमकर धमाल मचाया। उमरजई ने 63 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उमरजई ने 1 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए। उमरजई की उम्दा पारी के बूते अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 273 रन लगाने में सफल रही।
साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत से लेकर अब तक उमरजई 50 ओवर के फॉर्मेट में 41 सिक्स जमा चुके हैं। उनसे ज्यादा सिक्स सिर्फ रोहित शर्मा ने लगाए हैं। रोहित ने 47 छक्के जमाए हैं। एकदिवसीय विश्व कप 2023 से लेकर अभी तक उमरजई ने 23 पारियों में 56 की औसत और 102 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 896 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक और एक सेंचुरी ठोकी है।
इंग्लैंड के खिलाफ भी मचाया था धमाल
उमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को जीत दिलाने में बल्ले और गेंद दोनों से अहम किरदार निभाया था। उमरजई ने अंतिम ओवरों में बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों पर 41 रन की दमदार पारी खेली थी। वहीं, गेंद से कहर बरपाते हुए उन्होंने 58 रन देकर पांच विकेट झटके थे। उमरजई ने जोस बटलर, जो रूट, फिल सॉल्ट और अंत में ओवरटन का बड़ा विकेट अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
10 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
20 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
53 mins agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
56 mins agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
1 hr agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines