ICC: ऑस्ट्रेलिया महिला टीम इन दिनों भारत दौरे पर है. जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दूसरा मुकाबला 17 सितंबर को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एक गलती कर दी थी, जिसके बाद आईसीसी ने महिला टीम पर जुर्माना लगाया है. 3 मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर चल रही है.
आईसीसी ने सुनाई कड़ी सजा
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे मैच में धीमी गेंदबाजी की. ऑस्ट्रेलिया टीम को निर्धारित समय में दो ओवर कम फेंकने का दोषी पाया गया. ऐसे में आईसीसी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने अपराध स्वीकार भी कर लिया है.
कैसे लगता है जुर्माना?
स्लो ओवर रेट के तहत आईसीसी टीम के खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती करती है. आईसीसी आचार संहिता की धारा 2.22 के तहत, निर्धारित समय में गेंदबाजी न करने पर हर ओवर के लिए खिलाड़ियों पर उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है.
मैदानी अंपायर वृंदा राठी और जननी नारायणन, तीसरे अंपायर लॉरेन एगेनबाग और चौथे अंपायर गायत्री वेणुगोपालन ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया, जिसे कप्तान साहिबा ने स्वीकार भी कर लिया है.
ऐसा था मैच का हाल
दूसरे मैच में भारतीय महिला टीम ने शानदार बल्लेबाजी की। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 292 रन बनाए थे, स्मृति मंधाना ने शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 91 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए थे. इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने 53 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी. 293 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 40.5 ओवर में ही 190 रनों पर सिमट गई. टीम की ओर से कोई भी खिलाड़ी ने अर्धशतक नहीं जमाया. सबसे ज्यादा रन एनाबेल सदरलैंड ने बनाए. उन्होंने 42 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एलिस पेरी के भी बल्ले से 61 गेंदों में 44 रन निकले.
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025, IND vs OMAN Live Streaming: कब, कहां और कैसे लाइव देख पाएंगे ये मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: दुनिथ वेल्लालागे के पिता के निधन की खबर सुनकर भावुक हुए मोहम्मद नबी, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines