Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

AUS vs IRE: जैम्पा और एलिस ने गेंद से बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को रौंदकर किया विजयी आगाज

AUS vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया है. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 183 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में आयरलैंड की टीम 115 रन ही बना सकी.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Feb 11, 2026 20:21
Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026
Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है. ट्रेविस हेड की कप्तानी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराया. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 16.5 ओवर में 115 रन पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की इस जीत के हीरो एडम जैम्पा और नाथन एलिस रहे. दोनों ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट हासिल किए.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 182 रन

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रैविस हेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. हालांकि, पारी की शुरुआत करने उतरे हेड सिर्फ 6 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद जोश इंग्लिस और कैमरन ग्रीन ने पारी संभाली और पावरप्ले में तेजी से रन बटोरे. ग्रीन ने 21 रन बनाए, जबकि इंग्लिस ने 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली. आखिर में मैट रेनशॉ ने 37 रन और मार्कस स्टोइनिस 45 रनों की अहम पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम 182 के मजबूत स्कोर तक पहुंची. वहीं, आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज़, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर ने 1-1 विकेट लिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- SA vs AFG: इतिहास रचने से चूक गई अफगानिस्तान, T20 विश्व कप में पहली बार हुआ ये अद्भुत कारनामा

जैम्पा और एलिस ने गेंद से बरपाया कहर

183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम शुरुआत बेहद खराब रही और टीम को पहली ही गेंद पर झटका लगा. कप्तान पॉल स्टर्लिंग (1) हैमस्ट्रिंग में खिंचाव की वजह से मैदान छोड़कर बाहर चले गए. इसके बाद टीम कभी भी मैच में वापसी नहीं कर पाई और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया. खराब बल्लेबाजी के बीच आयरलैंड की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने 29 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके.

---विज्ञापन---

वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा और नाथन एलिस ने कमाल की गेंदबाजी की और 4-4 विकेट अपने नाम किए. जैम्पा ने अपने 4 ओवर के कोटे में 5.80 की इकॉनमी रेट के साथ 23 रन देकर 4 विकेट लिए. जबकि नाथन एलिस ने अपने 3.5 ओवर में सिर्फ 12 रन खर्च करते 4 विकेट हासिल किए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पॉइंट्स टेबल में भी अपना खाता खोल लिया है और 2 अंको के साथ ग्रुप-बी के टॉप पर काबिज हो गई है.

ये भी पढ़ें- IND vs NAM Pitch Report: चौके-छक्कों की होगी बरसात या कहर बन टूटेंगे गेंदबाज, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

First published on: Feb 11, 2026 07:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.